बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अक्षय खन्ना मशहूर सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं। लेकिन वे अपने पिता की तरह मशहूर नही हो सके और अक्षय को वह मुकाम नहीं मिल पाया जिसके वे हकदार थे। खैर आज हम विनोद खन्ना की ज़िन्दगी से जुड़ा एक मशहूर किस्सा शेयर करना चाहते हैं जिस पर आप शायद यकीन भी न कर पाए।
इनकी कहानी पर आने से पहले बता दें कि आज कल बॉलीवुड में खुशनुमा माहौल चल रहा है। मलाईका अरोड़ा अपने से 13 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। सुष्मिता सेन भी 15 साल छोटे एक्टर-मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। अब आते हैं विनोद खन्ना पर जो एक समय प्यार में इतने अंधे थे की वे खुद से पूरे 27 साल बड़ी सेलेब्रिटी को डेट करना चाहते थे।
अक्षय खन्ना जिस के दीवाने हैं वो और कोई नहीं बल्कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता हैं। आपको शायद पता न हो लेकिन जयललिता 70 के दशक में बहुत बड़ी तमिल एक्ट्रेस हुआ करती थी और जयललिता ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अक्षय जयललिता को अपना दिल दे बैठे। सिमी गरेवाल के चैट शो में अक्षय ने खुद इस बात को बताया था कि वो जयललिता को डेट करना चाहते थे। अक्षय ने कहा था कि जयललिता में ऐसा बहुत कुछ है जो मुझे उनकी तरफ आकर्षित करता है।
हालाँकि उनके ये खवाहिश पूरी नहीं हो पाई। अक्षय अब 43 साल के हो चुके हैं लेकिन अब तक कुंवारे हैं। लेकिन अपने करियर के दौरान उनका नाम कई बड़ी हीरोइन के साथ जुड़ चूका है। अक्षय खन्ना का नाम पूजा बत्रा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय और ट्विंकल खन्ना के साथ जुड़ चुका है।
अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नही दिखा पाई थी। लेकिन साल 1999 में आई फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ और फिल्म ‘ताल’ उनके करियर की अच्छी फिल्मों से एक हैं। इन दोनों ही फिल्मों में वह ऐश्वर्या राय बच्चन के अपोजिट नजर आये थे। इस फिल्म में उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनका पहला फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नॉमिनेशन भी मिला था। उसके बाद वह मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’ में नजर आये। उनकी एक्टिंग को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया।