बॉलीवुड एक्टर और पटौदी नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे बेटे तैमूर अली खान हमेशा से ही लाइमलाइट बटोरते आए हैं। एक स्टार किड होने के नाते तैमूर की आए दिन चर्चा होती रहती है। हाल ही में तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ पटौदी गांव में अपनी पुश्तैनी हवेली में छुट्टियां बिताने गए हुए थे और इस ट्रिप के दौरान तैमूर अली खान ‘किसान’ बन गए।
दरअसल तैमूर और सैफ की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें बाप-बेटे दोनों ही खेतों में काम करते नजर आ रहे हैं। खेतों में काम करने के दौरान की उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें देख ऐसा लग रहा है कि जैसे अब सैफ अली खान के बेटे तैमूर अब उनका कामों में हाथ बटाने लगे हैं।
इन तस्वीरों में सैफ ने ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट पायजामा पहना हुआ है, वहीं तैमूर ने भी डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी है। खेतों में काम करते समय हालांकि दोनों का पहनावा थोड़ा अजीब है। इसे देखकर ये भी समझ आता है कि ये दोनों यहां खेतों में वाकई खेती का काम करने नहीं बल्कि सिर्फ मस्ती करने पहुंचे हैं।
सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान की पटौदी में खेती का मजा उठाते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वायरल हुई तस्वीरों में तैमूर को खेत के पानी में खड़ा देखा जा सकता है जबकि सैफ का हाथ कीचड़ से ढका हुआ है।
दूसरी तरफ करीना कपूर फ़िलहाल मुंबई में हैं करीना जहां मुंबई में हैं, वहीं सैफ फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत पुलिस’ के लिए डलहौजी में शूटिंग कर रहे हैं। सैफ अली खान ‘भूत पुलिस’ के अलावा प्रभास के साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे।