अपने से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे है कोच रवि शास्त्री!

बॉलिवुड और क्रिकेट जगत का पुराना नाता रहा है। कई ऐक्टर्स इंडियन और विदेशी क्रिकेटर्स के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। साथ ही, कई ऐक्ट्रेस ने क्रिकेटरों के साथ शादी भी की हैं। विराट और अनुष्का के बाद क्रिकेट और बॉलीवुड का एक और अफेयर सामने आ रहा है। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और एयरलिफ्ट की एक्ट्रेस निम्रत कौर Nimrat Kaur एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के अफेयर को काफी समय भी हो गया है। पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान समय में इंडियन टीम के कोच रवि शास्त्री Ravi Shastri एक्ट्रेस निमरत कौर को डेट कर रहे हैं।

रवि शास्त्री लगभग 56 साल के हैं।  रवि शास्त्री ने  80 टेस्ट और 150 वन डे भारतीय टीम की तरफ से खेले हैं। इन्होने कमेंटेटर से पहले शुरुआत की थी। रवि शास्त्री ने साल 1990 में रितु सिंह से शादी की थी। रितु सिंह से शादी से पहले रवि शास्त्री और एक्ट्रेस अमृता सिंह का अफेयर लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। उस वक्त अमृता सिंह को स्टेडियम में रवि शास्त्री को चीयर करते हुए देखा जाता था। एक मैग्जीन में छपी दोनों की फोटो ने काफी सनसनी मचा दी थी। इसके अलावा अफवाह उड़ी थी कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अमृता सिंह और रवि शास्त्री की शादी नहीं हो पाई और दोनों के रास्ते अलग हो गए। रवि और नीतू की एक बेटी अलका शास्त्री हैं।

वही निम्रत कौर फिलहाल सिंगल है इन्होने अब तक शादी नही की है। निम्रत कौर रवि शास्त्री से लगभग 20 साल छोटी हैं। निम्रत का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ था। निम्रत ने 2006 में अंग्रेजी फिल्म वन नाइट विद द किंग से डेब्यू किया था।रिपोर्ट में यह बताया गया था कि इनकी पहली मुलाकात 2015 में जर्मन लग्जरी कार की लॉन्चिंग के दौरान हुई थी। इसी इवेंट में दोनों की मुलाकात प्रेम कहानी में बदल गई।

निमरत और शास्त्री की मुलाकात 2015 में एक लग्जरी कार के लांच के मौके पर हुई थी। दोनों ही एक ही ब्रांड को प्रमोट करते हैं। जिसके सिलसिले में ये कई बार साथ दिख चुके हैं। शायद इसी वजह से ये अफवाह सामने आई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page