आज से पहले शायद आपने नहीं देखा होगा साउथ के इन सुपरस्टार्स की पत्नियों को, खूबसूरती में नहीं हैं किसी हीरोइन से कम

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में साउथ की फिल्मो का चलन काफी बढ़ गया है। आज टॉलीवूड का मार्किट शेयर बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रहा है और साउथ के स्टार भी आज किसी बॉलीवुड स्टार से कम नही हैं। तो चलिए आज हम आपको साउथ के कुछ सुपरस्टार्स की पत्नियों से मिलवाते हैं जो किसी हीरोइन से कम नही हैं।

अक्कीनेनी नागार्जुन – अमाला

रजनीकांत का बाद साउथ में सबसे बड़ा नाम नागार्जुन का ही आता है। नागार्जुन ने साल 1992 में अमाला से दूसरी शादी की थी। नागार्जुन ने पहले लक्ष्मी दग्गुबाती से शादी की थी लेकिन दोनों की आपस में ना बनने की वजह से 1990 में दोनों अलग हो गए थे।

विजय – संगीता

सुपरस्टार विजय साउथ के सबसे लोकप्रिय एक्टरों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह वर्ष 1992 से लीड एक्टर के तौर पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 1984 से 1988 तक चाइल्ड एक्टर के तौर पर भी काम किया। आपको बता दें कि उनकी पत्नी का नाम संगीता है। विजय ने संगीता से वर्ष 1999 में शादी की थी।

राम चरण – उपासना

राम चरण एक 34 वर्षीय साउथ फिल्म एक्टर हैं। वह वर्ष 2007 के साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। राम चरण की पत्नी का नाम उपासना कामिनेनी है। राम चरण और उपासना का विवाह वर्ष 2012 में संपन्न हुई थी।

अल्लू अर्जुन – स्नेहा रेड्डी

साउथ के नए स्टार्स में अल्लू अर्जुन का नाम सबसे पहले आता है। अल्लू अर्जुन ने 2011 में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। अल्लू और स्नेहा की पहली बार मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के यहाँ हुई थी लेकिन जब अल्लू ने स्नेहा को देखा तो पहली बार में ही उनसे प्यार हो गया और कुछ सालो तक अफेयर रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया।

रवि तेजा – कल्याणी

साल 1990 की कन्नड़ फिल्म अभिमन्यु से डेब्यू करने वाले एक्टर रवि तेजा ने अब तक के करियर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रवि तेजा को मास महाराजा भी कहा जाता है। रवि तेजा ने साल 2000 में कल्याणी से शादी की थी कल्याणी एक हाउस वाइफ हैं।

पवन कल्याण – एना लेज़हनेवा

साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण अपने स्टाइल और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन्हे साउथ में पावर स्टार भी कहा जाता है। पवन कल्याण ने तीन शादिया की हैं। फ़िलहाल पवन कल्याण की पत्नी एना लेज़हनेवा है। एना लेज़हनेवा रूस की रहने वाली हैं। इनकी मुलाकात 2011 की फिल्म ‘तीन मार’ से हुई और 2013 में इन्होने शादी कर ली थी।

वेंकटेश – नीरजा

वेंकटेश साउथ के साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। 58 वर्षीय एक्टर वेंकटेश की पत्नी का नाम नीरजा है। नीरजा हाउस वाइफ हैं और लाइमलाइट में आना कम ही पसंद करती हैं।

धनुष-ऐश्वर्या

साउथ के प्रसिद्ध एक्टर और सोनम कपूर के साथ रांझणा में नजर आए अभिनेता धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की है। ऐश्वर्या धनुष से 2 साल बड़ी हैं। साल 2004 में दोनों ने शादी की थी। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे हैं।

आर्या-सयैशा सैगल

अभिनेता आर्या और सयैशा सैगल की मुलाकात तमिल रोमांटिक फिल्म गजनीकांत के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों की डेटिंग शुरू हो गई थी और 10 मार्च 2019 को दोनों ने शादी करली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page