बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन के नाम से मशहूर महानायक बिग बी- अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अग्निपथ’ ने सिनेमा के परदे पर खूब धूम मचाई थी और अमिताभ बच्चन एक नए अवतार में नज़र आये थे। इसी फिल्म को फिर से 2012 में बनाया गया, जिसमें ऋतिक रोशन को काम करने का मौका मिला।
उन्होंने भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी, फिल्म में ऋतिक रोशन अमिताभ बच्चन के डायलॉग को दोहराते नजर आए। इसी फिल्म में ऋतिक की बहन ‘शिक्षा’ का किरदार कनिका तिवारी ने निभाया था।
इस फिल्म के रिलीज होने से पहले और उसके बाद कनिका काफी दिनों तक अपने अभिनय के कारण सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म के लिए जब वो चुनी गयी थी तब उनकी उम्र मात्र 15 साल थी, अब वो लगभग 26 साल की हो चुकी हैं।
6000 लोगो के ऑडिशन के बाद उन्हें इस फिल्म के लिए चुना गया था। इस फिल्म को समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया था।
कनिका का लुक अब पहले से काफी बदल चुका है। अब कनिका काफी बड़ी हो गयी है और बॉलीवुड में फिर से एंट्री करने के लिए तैयार है।
भोपाल की रहने वाली कनिका तिवारी टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की कजिन है। कनिका ने जब इस फिल्म को किया था तब उनके दसवीं के पेपर शुरू होने वाले थे लेकिन उनकी स्कूल प्रिंसिपल ने कनिका को फिल्म करने की अनुमति दे दी। कनीका की मां पेशे से ब्यूटीशियन है और ब्यूटी पार्लर चलाती है।