इन 6 फेमस सेलिब्रिटीज ने अपनी बायोपिक बनाने के लिए ली इतनी फीस, एक ने लिए 60 करोड़ तो एक ने सिर्फ 1 रुपये

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक बायोपिक फिल्में बनने लगी हैं, जिसे दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। अब तक देश की कई बड़ी हस्तियों पर फिल्में बन चुकी हैं, कुछ अभी बन रही हैं और तो कुछ रिलीज़ भी होने वाली हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे की किस हस्ती ने अपनी बायोपिक बनाने की इजाजत देने के लिए फिल्म के निर्माता से कितने रुपए लिए थे।

मैरी कॉम

भारत की महिला बॉक्सर मैरी कॉम की लाइफ पर फिल्म ‘मैरी कॉम’ बनी। अपनी बायोपिक बनाने की इजाजत देने के लिए उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर से 25 लाख रुपए की फीस वसूल की थी। फिल्म में मुख्य भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई थी।

मिल्खा सिंह

भारत के जाने माने महान एथलीट दिवंगत मिल्खा सिंह के जीवन पर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ बनी। उन्होंने अपने जिंदगी पर बायोपिक बनाने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर से केवल 1 रुपया लिया था। फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में थे।

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ बनाने के लिए धोनी ने फिल्म के प्रड्यूसर से 60 करोड़ की फीस वसूल की थी। ऐसी बातें खबरों में आती है लेकिन अभी तक इसकी साफ तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले फेमस भारतीय खिलाडी  सचिन के जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ को बनाने के लिए सचिन तेंदुलकर ने 40 करोड़ की मांग की थी।

महावीर सिंह फोगाट

भारत के जाने माने पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘दंगल’ बहुत बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म बनाने के लिए फिल्म के प्रोडूसर द्वारा महावीर सिंह फोगाट को 80 लाख की फीस दी गई थी। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान मुख्य भूमिका में थे।

संजय दत्त

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता संजय दत्त बायोपिक लोगो को बहुत पसंद आई थी, उन्होंने अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म ‘संजू’ के लिए 10 करोड़ रुपए की फीस ली थी। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार बखूबी निभाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page