बॉलीवुड फिल्म नगरी में एक्टिंग का जुनून जैसे पीढ़ी दर पीढ़ी चलता है। इसलिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर सालों से बल्कि कई दशक से कई परिवार अपने अभिनय के दम पर राज़ कर रहे हैं। आज भी इन परिवारों के बच्चे फिल्म जगत में काम कर रहे हैं। आज आपको बॉलीवुड के उन 5 अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दो या दो से ज्यादा बेटे फिल्मों में काम कर रहे हैं। आईये जानते हैं उन अभिनेताओं के बेटों के बारे में!
1. धर्मेंद्र

बॉलीवुड फिल्म जगत के ही-मैन अभिनेता धर्मेंद्र को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है, धर्मेंद्र जी ने दो-दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर के साथ हुई थी। जिस शादी के चलते धर्मेंद्र दो बेटों और दो बेटियों के पिता बने। उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। दोनों आज फिल्म जगत के जाने माने नाम हैं, साथ ही दूसरी पत्नी अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ उनकी दो बेटियां भी हैं।
2. विनोद खन्ना

70 और 80 के दशक के जाने माने अभिनेता विनोद खन्ना ने भी फिल्म जगत में कई हिट फिल्मो में काम किया है लेकिन विनोद खन्ना का अब निधन हो चुका है। विनोद खन्ना ने भी दो शादियां की थी। दोनों शादियों के दौरान विनोद खन्ना तीन बेटों के पिता बने। जिनमें से पहली शादी के उनके दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना ने भी फिल्मों में काम किया है।
3. पंकज कपूर

80 के दशक की कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे अभिनेता पंकज कपूर ने सबसे पहले साल 1975 में अभिनेत्री नीलिमा आजमी से शादी की थी और इस शादी के दौरान पंकज कपूर एक बेटे शाहिद कपूर के पिता बने। लेकिन शाहिद के जन्म के बाद पंकज कपूर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया। तलाक के बाद नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर के साथ शादी की। जिस शादी के बाद नीलिमा एक और बेटे ईशान खट्टर की मां बनी। इस तरह पंकज कपूर का एक सगा बेटा और एक सौतेला बेटा फिल्मों में काम कर रहे हैं।
4. सलीम खान

बॉलीवुड के जाने माने लेखक सलीम खान एक वक्त के अच्छे एक्टर और स्क्रीन राइटर रह चुके हैं। जिनके तीनों बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान फिल्मी दुनिया के जाने-माने चेहरे हैं।
5. राज कपूर

अपने ज़माने के फेमस अभिनेता राज कपूर भले ही आज हमारे बीच ना हो लेकिन आज भी लाखों करोड़ों दर्शकों के दिलों में वह जिंदा है। राज कपूर ने आजादी के समय कृष्णा कपूर के साथ शादी की। शादी के बाद राज कपूर तीन तीन बेटों ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर के पिता बने। उनकी तरह उनके तीनों बेटों का नाम भी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में आता है।