इन 5 बॉलीवुड सितारों के पुश्तैनी घर पाकिस्तान में आज भी हैं मौजूद, एक के घर को तो वहां विरासत स्मारक घोषित कर दिया गया!

1947 में देश के बंटवारे के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे, लेकिन दोनों देश के लोगों के रिश्तेदार और पुश्तैनी घर आज भी सीमा पार हैं। आम लोगों के साथ-साथ कुछ बॉलीवुड कलाकारों की जड़ें और पुश्तैनी घर भी पाकिस्तान में मौजूद हैं।

देवानंद

हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता देवानंद का जन्म पंजाब के शंकरगढ़ में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है और उनके जन्म के बाद ही उनका परिवार लाहौर आ गया। देवानंद का बचपन यहीं बीता और उन्होंने लाहौर के सरकारी कॉलेज से अंग्रेज़ी में स्नातक की डिग्री ली, इसलिए वो अक्सर कहा करते थे कि उनकी ज़िंदगी में लाहौर की बहुत अहमयित है। लाहौर में ही उनका पुश्तैनी घर है, जहां वो आखिरी बार 1999 में गए थे।

राजेश खन्ना

कहा जाता है कि राजेश खन्ना का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ, मगर कुछ लोगों का दावा है कि उनका जन्म पाकिस्तान के बुरेवाल में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता लाला हिरानंद खन्ना बुरेवाल के एमसी स्कूल के पहले हेडमास्टर थे। बाद में वो अमृतसर आ गए थे।

संजय दत्त

संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तान के झेल में हुआ था और उनकी मां नर्गिस दत्त के पूर्वज भी रावलपिंडी में रहते थे। सुनील दत्त 1940 की शुरुआत में भारत आ गए थे। उनका पुश्तैनी मकान पाकिस्तान में आज भी है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान का भी पाकिस्तान से गहरा नाता है। उनके पिता ताज मोहम्मद का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। पाकिस्तान में उनका पुश्तैनी घर आज भी मौजूद है जहां उनके पिता का बचपन बीता था।

दिलीप कुमार

हिंदी फिल्मों के अभिनेता दिलीप कुमार जिनका असली नाम युसुफ खान था का जन्म पेशावर में हुआ था। पेशावर के किस्सा खवानी बाज़ार में दिलीप साहब का पुश्तैनी घर आज भी मौजूद है, जहां उनका बचपन बीता था। 2013 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राष्ट्रीय विरासत मंत्रालय को दिलीप साहब के घर की मरम्मत के लिए कहा था। बाद में इस बिल्डिंग को विरासत स्मारक घोषित कर दिया गया। 2017 में बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिर गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page