हाल ही में एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर के फेमस टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में मिस्टर बजाज बनकर टीवी पर धमाकेदार वापसी की है। ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे एक्टर करण सिंह ग्रोवर की हर कोई तारीफ कर रहा है और उनके लुक को सभी पसंद कर रहे हैं।
उनका यह लुक सेलेब्स के पसंदीदा हेयर ड्रेसर आलिम हकीम ने तैयार किया है। ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में मिस्टर बजाज के इस रोल के लिए करण सिंह ग्रोवर के लुक को काफी बदला गया है।
इन दिनों मिस्टर बजाज उर्फ करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में करण ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की जिसमें वे एक प्यारी सी नवजात बच्ची को गोद में उठाए और प्यार से इस नन्ही सी परी को देखते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में करण के साथ उनकी वाइफ एक्ट्रेस बिपाशा बासु भी नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करण सिंह ग्रोवर ने लिखा, ‘इस खूबसूरत नन्हीं परी से मिलकर बहुत खुशी हुई। इनका नाम निवाया है।’
दरअसल ‘हेट स्टोरी 4’ फेम एक्टर विवान भटेना के घर हाल ही में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है और विवान और उनकी पत्नी निखिला ने अपनी बेटी का नाम निवाया भटेना रखा है। इसी के चलते एक्टर करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी बिपाशा बासु एक्टर विवान और उनकी पत्नी निखिला से मिलने और नन्हीं सी निवाया को देखने पहुंचे। अभिनेता विवान भटेना की नवजात बच्ची निवाया और करण सिंह ग्रोवर की दिल को छू लेने वाली ये तस्वीरें सभी को पसंद आ रही हैं।