इंस्टाग्राम पर हमेशा अपनी बोल्ड और ब्यूटिफुल तस्वीरें पोस्ट करने वाली टीवी सिलेब्रिटी निया शर्मा सुर्खियो में रहना बखूबी जानती हैं। एक बार फिर स्टार प्लस के कई सीरियल में काम कर चुकी एक्ट्रेस निया शर्मा चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने अपनी को-स्टार रेहना पंडित को किस करके सबको चौंका दिया।
दरअसल दोनों ने होली पार्टी के दौरान मीडिया के सामने एक-दूसरे को लिप लॉक किया, इसे देखकर कई लोग हैरान रह गए। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ये दोनों पहले भी कई बार ऐसा कर चुकी हैं। इन दोनों ने इससे पहले एक बार सीरियल जमाई राजा के शूट के समय एक दुसरे को किस किया था और तब भी ये काफी चर्चा में आई थी।
हालाँकि इनकी इस लिप-लॉक तस्वीर को कुछ खास अच्छे रिऐक्शंस नहीं मिले थे, फैंस ने इस हरकत की आलोचना की थी। दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं और एक-दूसरे की कंपनी में काफी एन्जॉय करती हैं। निया और रेहना ‘जमाई राजा’ में थीं। इस वक्त रेहना शो ‘मनमोहिनी’ में दिखाई दे रही हैं।
दोनों दोस्त साथ में काफी वक्त गुजारती हैं, शॉपिंग से लेकर पार्टीज तक, दोनों को अक्सर साथ में देखा जा सकता है।