करिश्मा कपूर: खुद भी मा’रपी’ट करते थे और अपनी मां से भी पिटवाते थे एक्स हसबैंड संजय!

बॉलीवुड में सेलेब्रिटी अपने लक्ज़री लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में परदे पर सिर्फ चकाचौंध ही दिखाई देती है, लेकिन अगर निजी ज़िन्दगी की बात करें तो इनकी ज़िन्दगी अक्सर कुछ और ही होती है। कई बड़े एक्टर और एक्ट्रेस निजी ज़िन्दगी में बहुत संघर्ष करते हैं, कई सेलेब्रिटीस को दुखभरी ज़िन्दगी गुजारनी पड़ी है। आज हम बात करेंगे करिश्मा कपूर की जो अपने पति संजय कपूर से तलाक लेकर अब अपने बच्चो के साथ अलग रह रही हैं।

पर्दे पर आपने करिश्मा के ग्लैमर को ही देखा है, लेकिन आज हम आपको करिश्मा की निजी ज़िन्दगी से जुड़ी मुसीबतों के बारे में बताने जा रहे हैं। अपने सफल फ़िल्मी करियर के बाद करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। शादी के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और पूरी तरह से अपने परिवार पर फोकस करने लगी। उनकी शादी से पहले आखिरी फिल्म ‘बाज’ थी। करिश्मा और संजय कपूर के दो बच्चे हैं समायरा और कियान। समायरा का जन्म 2005 और कियान का जन्म 2010 में हुआ था।

संजय कपूर ने करिश्मा से दूसरी शादी की थी। खबरों के मुताबिक करिश्मा कपूर और संजय कपूर के रिश्ते शुरुआत से ही अच्छे नहीं थे, लेकिन दोनों ने किसी तरह से इस रिश्ते को आगे बढ़ाया। लेकिन जब रिश्ता चलना मुश्किल हो गया था, बेटे के पैदा होने के बाद करिश्मा कपूर अपनी मां बबीता के घर मुंबई आ गई। करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर और उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर पर दहेज प्रता’ड़ना का आरोप लगाया था। जबकि संजय कपूर ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने कहा था कि उनकी सास और पति दहेज के लिए उनको मा’रते-पी’टते हैं।

करिश्मा कपूर ने कोर्ट में कहा था कि उनको उनके पति संजय कपूर ने छोड़ा। उनका आरोप था कि उनके पति ने सोच-समझकर उनको छोड़ा और उनके पति को पता था कि वे क्यों मुंबई में रहने के लिए मजबूर हुईं। जब बात बिगड़ती चली गई तो करिश्मा ने संजय पर एक के बाद एक कई आरोप लगाये। करिश्मा कपूर ने ये भी आरोप लगाया था कि प्रेग्नेंसी की वजह से जब वो संजय की लाई ड्रेस नहीं पहन पाई, तो संजय ने अपनी मां को उन्हें थप्पड़ मारने को कहा था। करिश्मा के आरोप के मुताबिक संजय अक्सर करिश्मा से दुर्व्यवहार करते थे, मा’रपी’ट भी करते थे। उन्हें अपनी चोट के निशान छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेना पड़ता था।

आख़िरकार संजय और करिश्मा ने शादी के 13 साल बाद तलक ले लिया, लेकिन कोर्ट ने बच्चों को करिश्मा को सोंप दिया और संजय को कई आदेश भी दिए। सहमति के मुताबिक संजय कपूर करिश्मा कपूर को मुंबई वाला घर देंगे और बच्चों का आधा खर्च भी उठाएंगे। संजय कपूर ने बच्चों के खर्च के लिए 14 करोड़ का बॉन्ड खरीदा है। इस बांड से बच्चों को हर महीने खर्चे के लिए 10 लाख रुपये मिलते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page