बहुत लम्बे समय से दुनिया में रंगभेद चला आ रहा है और इसी के चलते ही कई बार काले लोग अपने आपको ही नापसंद करने लगते हैं। लेकिन एक बात जो हमेशा से साबित होती आई है कि किसी का भी रंग उसकी सुन्दरता को प्रमाणित कर नही सकता और आज हम आपको ऐसी ही एक लडकी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर के भी आप यही मानेंगे कि सच में सुन्दरता से रंग का कोई मतलब नही होता है, जिसे देखकर एक बार तो आप भी शायद उसके दीवाने हो जाएंगे।

ख़ूबसूरती के नए मुकाम लिख रही इस लडकी का नाम है: न्याकिम गैटवेच। हालांकि अपने बहुत ही ज्यादा कालेपन की वजह से वो कई बार मजाक का पात्र भी बन जाती थी लेकिन जैसे जैसे वो बड़ी हुई उसके नैन-नक्श और ज्यादा निखरते गए। उसने अपने आपको ऐसा बना लिया कि वो किसी मॉडल से कम खूबसूरत नही लगती।

हालांकि आज भी दुनिया में इस तरह के भेद-भाव होते हैं लेकिन फिर भी काले लोगों ने अपने आपको आगे बढाया है और आज न्याकिम गैटवेच इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आज के वक्त में न्याकिम गैटवेच ‘क्वीन ऑफ डार्क’ के नाम से प्रसिद्द हो चुकी हैं। उन्हें पसंद करने वालों की संख्या बहुत ही ज्यादा हो गयी है। वो दक्षिणी सूडान की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी फोटोज को इन्टरनेट पर अलग तरीके से पेश किया जिन्हें देखकर के लोगों के मन में काले लोगों को देखने का नजरिया बदला और आज वो कई बड़े बड़े ब्रांड्स को भी एंडोस करती हैं जिसे एक बहुत ही बड़ी सफलता के तौर पर देखा जाना चाहिए।