विवादों का बॉलीवुड के साथ पुराना नाता है। लेकिन इन दिनों तो जैसे विवाद बॉलीवुड का दामन छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे। पिछले कुछ महीनों से ही फिल्मी जगत अलग-अलग तरह के कई विवादों में घिरा हुआ है। एक विवाद खत्म नहीं होता कि दूसरा पहले आ जाता है। ऐसे में अब ताजा विवाद एक्ट्रेस नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के एक वीडियो को लेकर हो रहा है।
#NoraFatehi Ass slapped by #TerranceLewis
What a nonsense never thought expected from him#SonyTv #BollywoodCleanup pic.twitter.com/iyECt1mI74— Nandini Idnani (@idnani_nandini) September 26, 2020
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स टेरेंस लुईस की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में टेरेंस ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ शो के एक एपिसोड में एक्ट्रेस नोरा फतेही के बैक को गलत तरीके से टच करते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस क्लिप को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके बाद लोगों ने टेरेंस की जमकर खिंचाई कर दी।
Terence Lewis ki isi harkat ko shashtron me Tharkipan kaha gaya hai 🤣 pic.twitter.com/SCRcILcvlM
— Dheeraj (@blacklisted_x3) September 27, 2020
लोगों ने कहा कि इन्हीं सबकी वजह से बॉलीवुड बदनाम है। एक यूजर ने लिखा कि कम से कम टेरेंस से तो इस तरह की उम्मीद नहीं थी। वहीं कुछ लोगों ने टेरेंस का सपॉर्ट भी किया। एक फीमेल ट्विटर यूजर ने लिखा कि मैं 23 साल से टेरेंस को जानती हूं। वह जेंटलमेन हैं। ऐसा नहीं कर सकते। यह गलती से हुआ है।
Legends do it on camera.
Waah @terencehere 🔥 pic.twitter.com/dmv7WbkBaM— N K Deewan. (@Spoof_Junkey) September 27, 2020
यह वायरल वीडियो वाला एपिसोड 12 सितंबर को टेलिकास्ट बताया जा रहा है। इस एपिसोड में जाने माने एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बीवी पूनम सिन्हा के साथ स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे।
इस शो को पहले मलाइका अरोड़ा जज कर रही थीं। बाद में मलाइका के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण शो में नोरा की एंट्री हुई। फिलहाल शो को गीता कपूर, टेरेंस लुईस और नोरा फतेही जज कर रही हैं। इस विवाद पर अभी तक तो टेरेंस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन हो सकता है कि विवाद बढ़ने पर टेरेंस कोई जवाब दें।