क्या आप जनते हैं सलमान खान के परिवार में हैं हर धर्म के लोग, जानिए उनकी पूरी फैमिली के बारे में! 

सलमान आज सुपरस्टार हैं, बॉलीवुड पर सलमान राज करते हैं। सलमान खान के लाखों फैन हैं, सलमान खान की फैन फॉलोविंग किसी भी और स्टार के मुकाबले काफी ज्यादा है। सलमान के फैंस उनसे जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। आज हम आपको उनके पूरे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं। सलमान के घर परिवार में हर धर्म के लोग हैं, उनके घर में हर मजहब का त्योहार मनाया जाता है।

सलमान सालों से मुंबई में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। सलमान अपने मम्मी पापा और बाकी फैमिली मेंबर्स के साथ मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं।

सलमान की मां खुद हिंदू हैं जिनका नाम पहले सुशीला चरक था। सलीम खान से शादी करने के बाद सुशीला चरक ने अपना नाम सलमा खान रख लिया। सलमान के नाना का नाम बलदेव सिंह चरक है।

आपको बता दें गैलेक्सी अपार्टमेंट में हर त्यौहार की रौनक देखने को मिलती है। सलमान की फैमिली में हर धर्म की पूजा होती है। उनके घर में हर त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, चाहे वो ईद हो या फिर होली या दीवाली।

सलमान की फैमिली में आधे हिंदू हैं तो आधे मुस्लिम, तो बाकी और धर्मों के भी हैं ।

वहीं सलमान की स्टेप मॉम हेलन एक क्रिश्चियन हैं। सलमान के दो भाई सोहेल खान और अरबाज खान हैं।

इन दोनों की पत्नियां सीमा और मलाइका पंजाबी हैं। हालांकि मलाइका अब अरबाज से डिवोर्स लेकर अलग हो चुकी हैं। सोहेल के दो बेटे अरहान और निवान हैं तो वहीं अरबाज-मलाइका का एक बेटा अरहान है।

सलमान की दो बहनें हैं बड़ी बहन हैं अलवीरा खान, जो कि अतुल अग्निहोत्री से शादी कर चुकी हैं ।

सलमान की छोटी बहन हैं अर्पिता खान हालांकि अर्पिता सलमान की सगी बहन नहीं है अर्पिता को सलीम खान ने गोद लिया था। बता दें अर्पिता खान खानदान की राजकुमारी हैं सलमान उन्हें सगी बहन से भी ज्यादा मानते हैं। अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की थी, अब अर्पिता का एक बेटा आहिल भी है।

सलमान की फैमिली हम साथ साथ हैं की तरह लगती है, जहां आपसी प्यार और खुशियां हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page