मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दिनों जहां एक तरफ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप काफी ज्यादा चर्चा में ज्यादा है वहीं दूसरी तरफ अर्जुन के लिए सलमान खान की तरफ से कुछ अच्छे संकेत मिलते नज़र नहीं आ रहे हैं। अरबाज़ खान और मलाइका के तलाक का कारण भी अर्जुन कपूर को ठहराया जा रहा है इसलिए सलमान खान अपने भाई का घर टूटने से अर्जुन कपूर से काफी नाराज़ नज़र आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने न सिर्फ अर्जुन कपूर बल्कि बोनी कपूर के खिलाफ भी एक बड़ा कदम उठाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अर्जुन कपूर और उनके पिता बोनी कपूर को अपने घर पर आने से मना कर दिया है। खबरों की मानें तो जबसे मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें तेज़ हुई हैं तब से सलमान और अर्जुन के रिश्ते में खटास पड़ना शुरू हो गयी है। वहीं अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि सलमान खान ने बिना कोई कारण बोनी कपूर के दो बड़े प्रोजेक्ट्स ‘वांटेड 2’ और ‘नो एंट्री में एंट्री’ को भी करने से मना कर दिया है।

अर्जुन सलमान खान की बहन अर्पिता खान को भी डेट कर चुके हैं। अर्पिता से ब्रेकअप के बाद सलमान के भाई अरबाज़ की पत्नी मलाइका अरोड़ा से उनकी दोस्ती बढ़ने लगी। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की एक साथ तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल होती रहती हैं। खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।