डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने अपने घर पर एक पार्टी आयोजित की गयी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने शिरकत की थी। लेकिन इस पार्टी में सबका ध्यान अभिनेत्री आयशा शर्मा पर ही था।
इस पार्टी में आयशा बहुत बोल्ड अंदाज में नजर आईं थी। वहां उनके लुक को हर कोई देखता ही रह गया। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को आयशा का ये बोल्ड अवतार कुछ ख़ास पसंद नहीं आया। जिसके चलते उन्होंने आयशा को ट्रोल कर दिया।
आयशा की यह तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं फैन्स ने उनको उनके फैशन सेन्स के लिए खूब खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा कि, “फैशन के नाम पर आप कुछ भी पहन लोगी क्या?” एक और यूजर ने लिखा कि, “लोगों का ध्यान पाने के लिए गन्दी हरकत।”
आपको बता दें कि आयशा शर्मा एक्ट्रेस नेहा शर्मा की छोटी बहन हैं। उन्होंने फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म को भले ही आलोचकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 89 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।