जानिए कौन से तरीके अपनाकर ये 10 बॉलीवुड सितारे हुए ‘फैट से फिट’!

आज हम आपको उन  सितारों के बारे बताने जा रहे हैं जो अपने पुराने दिनों में ज़्यादा वजन का शिकार थे लेकिन अब उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि वजन कम करके फिट रहा जा सकता है, आज हम बात करने वाले हैं ऐसी कुछ मशहूर हस्तियों के बारे में।

अदनान सामी

अचानक से अदनान सामी ने वजन कम करके सभी को हैरान कर दिया था। एक समय ऐसा था जब संगीतकार अदनान सामी का वजन 230 किलो था। उनका जीवन सेहत की वजह से बहुत मुश्किल में था। लेकिन उन्होंने अपनी सेहत पर ध्यान दिया और एक साल से कम समय में अदनान सामी का वजन 75 किलो हो गया था, अपनी कड़ी मेहनत से करीब 150 किलो तक वजन घटाया था। पूरी दुनिया उनके इस रूपांतरण पर आश्चर्यचकित थी। अपने वजन घटाने के बारे में अदनान ने कहा था कि उन्होंने बिना किसी सर्जरी के ही अपना वजन घटाया।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड में आने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा की प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्‍हा का वजन भी करीब 90 किलो था। लेकिन उन्होंने एक्‍सरसाइज, संतुलित आहार, योगा, तैराकी और टेनिस खेलकर अपना काफी वजन घटा लिया, उन्होंने 26 किलो वजन कम किया था। सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में आकर धमाल मचा दिया और करोड़ो के दिलों को चुराया।

अर्जुन कपूर

‘इश्कजादे’ से इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले अर्जुन कपूर अपने लुक से काफी लड़कियों का दिल जीत चुके हैं। अर्जुन बॉलीवुड के हैंडसम हंक हैं, लेकिन पहले वो इतने फिट नहीं थे, एक समय ऐसा था कि वो हवाई जहाज़ की सीट में फिट नहीं होते थे। खाने-पीने के बेहद शौकीन रहे अर्जुन बेहद मोटे हुआ करते थे लेकिन जब उन्होंने एक बार वजन कम करने का मन बनाया फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं और अर्जुन कपूर एक्टिंग में आने से पहले अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए बहुत मेहनत की, उन्होंने अपना वजन 140 किलोग्राम से कम किया। उन्होंने संयमित खान-पान और कड़ी मेहनत से अपना वजन घटाया।

सोनम कपूर

मोटे से पतले होने वाले लोगों में से एक अभिनेत्री सोनम कपूर भी शामिल हैं। बॉलीवुड में सोनम को फ़ैशन आइकॉन के नाम से जाना जाता है। लेकिन यदि आप सोच रहे हैं कि आज जो सोनम आपके सामने हैं वो हमेशा से ऐसी थीं तो हम आपको बता दें कि वे पहले ऐसी बिल्कुल भी नहीं थी, उनका वजन 86 किलो हो गया था। बॉलीवुड में सुपरहिट एक्ट्रेस बनने से फैशन आइकॉन बनने के पीछे सोनम की बेजोड़ मेहनत है। 90 किलो वाली मोटी सोनम आज एक दम पतली हैं और अब दूसरों को भी फिट रहने के टिप्स दे रही हैं। इन्होंने अपना 35 किलो वजन घटाने के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्‍म सांवरिया में काम किया। अपना वजन एक स्तर पर लाने के लिए उन्हें दो साल लगे और इस समय वो बॉलीवुड की सेक्सी हीरोइनों में से एक हैं।

परिणीति चोपड़ा

आज परिणीति के हॉट एंड सेक्सी लुक की सराहना होती है। परिणीति चोपड़ा ने पिछले कुछ समय में अपना काफी वजन कम कर लिया है। परिणीति में अचानक लोगों को एक बड़ा चेंज देखने को मिला। परिणीति चोपड़ा ने पिछले दिनों अपना 22 किलोग्राम वजन घटा कर सबको चौंका दिया। परिणीति ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तब उनका वजन थोड़ा ज्यादा था। हालांकि उन्होंने धीरे-धीरे अपनी बॉडी पर मेहनत की और शेप में आ गयी।

आलिया भट्ट

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू करने वाली महेश भट्ट की बेटी आलिया बॉलीवुड में आने के पहले और बाद में बहुत अंतर है। आलिया आज जितनी ग्लैमरस और फिट नजर आती हैं, इसके लिए उन्हें वजन कम करने के लिहाज से काफी मशक्कत करनी पड़ी है। आलिया भट्ट ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए महज तीन हफ्तों में 16 किलो वजन कम कर खुद को ग्लैमरस फिगर दिया है, फिल्मों में आने से पहले आलिया का वजन 68 किलो हुआ करता था। इसके पीछे उनका वर्कआउट रिजाइम हेवी एक्सरसाइजिंग से भरा रहा है।

भूमि पेडनेकर

‘दम लगा के हाईशा’ के लिए एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने 85 किलो तक वजन बढ़ाया था। लेकिन कुछ ही महीनों बाद उन्होंने 30 किलो वेट कम किया। भूमि ने घर का खाना खाकर वजन घटाया।

जरीन खान

जरीन खान स्कूल के दिनों में 100 किलो की हुआ करती थीं। उन्होंने वजन कम करने का कोई शॉर्टकट नहीं लिया। उन्होंने संयमित खान-पान और कड़ी मेहनत से अपना वजन घटाया।

करीना कपूर

पहले लोग उसे मोटी कहते थे, और अब प्रशंसा करते हैं कि वह कितनी पतली दिखती है मोटी करीना आज एक दम पतली हैं और अब दूसरों को भी फिट रहने के टिप्स दे रही हैं। बॉलीवुड में सुपरहिट एक्ट्रेस बनने से फैशन आइकॉन बनने के पीछे करीना की सख्त मेहनत है। उन्होंने एक्‍सरसाइज, संतुलित आहार , योगा और तैराकी से अपना काफी वजन घटाया।

ऐश्वर्या रॉय बच्चन

ऐश्वर्या रॉय बच्चन गर्भावस्था के बाद अपने बढ़े हुए वजन के साथ वापस आईं तो इससे लोगों का सिर घूम गया । लेकिन कुछ दिनों बाद जब वो फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आईं तो उनके फिट और सुंदर फ़िगर ने लोगों को फिर से हैरान कर दिया, अब वह फिर से बिलकुल एक परी की तरह दिखती हैं। लेकिन इसके पीछे कोई जादू नहीं बल्कि उनकी अनुशासित जीवन शैली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page