रणवीर सिंह ने अपने 8 साल के करियर में मात्र 13 फिल्मों में ही काम किया है। उन्होंने 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’, ‘रामलीला’, ‘गुंडे’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘सिंबा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गली ब्वॉय’ है।
वैसे आपको बता दें कि रणवीर सिंह लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। रणवीर सिंह की नेटवर्थ 136 करोड़ रुपए है। आज आपको बताने जा रहे हैं रणवीर सिंह की कीमती चीजों के बारे में…
रणवीर का गोवा में एक बंगला है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा गोरेगांव, मुंबई में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए। प्रभादेवी, मुंबई में सी-फेसिंग एक और फ्लैट है, जिसे उन्होंने 15 करोड़ रुपए में खरीदा था।
रणवीर के पास जहां कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है वहीं, उनके पास जूतों का भी कलेक्शन है। उनके कलेक्शन में करीब एक हजार जूते हैं, जिसकी कीमत 68 लाख रुपए हैं।
रणवीर के पास कई बेहतरीन मॉडल्स की कारें हैं। उनके पास Aston Martin Rapide (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए), टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच जीलेएस (83 लाख रुपए), मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), Maruti Ciaz (10.97 लाख रुपए) कारें हैं। इसके अलावा रणवीर के पास एक विंटेज मोटर साइकिल है, जिसकी कीमत 6.8 लाख रुपए हैं। बता दें कि एस्टन मार्टिन जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में दिखाई जाने वाली कल्ट कार है।
आपको बता दें कि फिल्म सिंबा के डायरेक्टर रोहिट शेट्टी ने उन्हें करीब 5 लाख रुपए की फैनी घड़ी गिफ्ट में दी है।