कॉमेडी फिल्मों के कई प्रकार हैं पारिवारिक कॉमेडी, रोमांटिक कॉमेडी, स्पोर्ट्स कॉमेडी और एडल्ट कॉमेडी। एडल्ट कॉमेडी फिल्में यानी ऐसी फिल्में, जिसमें कॉमेडी तो होती है, लेकिन डबल मीनिंग वाली। ऐसी फिल्में आप परिवार के साथ तो नहीं देख सकते, लेकिन अकेले में या अपने किसी खास दोस्त के साथ तो देखकर अपना मूड फ्रेश कर ही सकते हैं। ये फिल्में चाहे अच्छी हों या बुरी, लेकिन कुछ हद तक तो आपको हंसाएंगी ज़रूर। इसलिए जब भी बोर महसूस होने लगे, तो बॉलीवुड की ये एडल्ट कॉमेडी फिल्में देख लीजिए।
1. मुंबई मैटिनी

यह फिल्म 32 साल के एक एडवर्टाइज़िंग एजेंट की कहानी है, जिसकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी समस्या ये है कि अभी तक वह वर्जिन है। 2003 में आई यह फिल्म अनंत बलानी ने डायरेक्ट की थी।
2. मस्ती

यह फिल्म 2004में आई थी इसमें तीन दोस्तों की कहानी है। ये तीनों दोस्त अपनी शादीशुदा ज़िंदगी से बोर हो चुके हैं, इसलिए ज़िंदगी को रोमांचक बनाने के लिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने का फैसला करते हैं और उसके बाद उनकी लाइफ में शुरू हो जाती है मस्ती।
3. मिक्सड डबल्स

2006 में आई इस फिल्म में वाइफ स्वैपिंग के मुद्दे को फनी अंदाज़ में दिखाया गया था। रजत कपूर निर्देशत इस फिल्म में कोंकना सेन और रणवीर शौरी मुख्य किरदार में थे।
4. मिर्च

महिलाओं की कामुकता और लैंगिक समानता के मुद्दे पर बनी इस फिल्म में 4 छोटी-छोटी कहानियां थी। 2010 में आई इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर विनय शुक्ला थे। इसमें कोंकणासेन और राइमा सेन मुख्य भूमिका में थी।
5. देहली बैली

फिल्म में 3 संघर्ष करने वाले लोगों की कहानी है जो साथ ही रहते हैं। अनजाने में वो ताकतवर गैंगस्टर के निशाने पर आ जाते हैं। इस फिल्म में ढेर सारे डबल मीनिंग वाले फनी डायलॉग्स हैं। फिल्म में इमरान खान लीड रोल में थे।
6. विकी डोनर

आयुष्मान खुराना की ये फिल्म भी एडल्ट कॉमेडी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी चली थी। फिल्म एक ऐसे डॉक्टर की कहानी है जो फर्टिलीटी क्लिनिक का मालिक है और एक स्वस्थ डोनर की तलाश करता है। उसकी यह तलाश विकी(आयुष्मान खुराना) पर जाकर खत्म होती है। आयुष्मान और यामी गौतम के अलावा फिल्म में अनु कपूर भी थे।
7. गुड्डु की गन

डायरेक्टर शांतनु राय छिब्बर की इस फिल्म को बहुत से लोगों ने अश्लील कहा था। ये फिल्म सेल्स मैन गुड्डु की कहानी है, जो कपड़े धोने का पाउडर बेचता है। गुड्डू शादीशुदा महिलाओं के साथ कुछ ज़्यादा ही अच्छा बना रहता है और उसे सच्चे प्यार पर यकीन नहीं है।
8. हंटर

2015 में आई ये फिल्म एक से क्स एडिक्ट लड़के की कहानी है, जो प्यार में नहीं सिर्फ से क्स में यकीन रखता है। लेकिन उसकी ज़िंदगी में एक ऐसी लड़की आती है, जिसे देख कर उसे सच्चा प्यार हो जाता है और उसके साथ वो सेटल होना चाहता है।
9. मस्तीजादे

2016 की ये एडल्ट कॉमेडी फिल्म भी काफी बोल्ड थी। इसमें सनी लियोनी ने जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था। सनी से क्स एडिक्ट लोगों का इलाज करती हैं। फिल्म में सनी लियोनी के अलावा तुषार कपूर और वीर दास मुख्य भूमिका में थे।
10. क्या कूल हैं हम

ये फिल्म दो ऐसे लड़कों की कहानी है, जो मामूली तनख्वाह के बावजूद आलीशान ज़िंदगी का सपना देखते हैं। एक दिन किराया न देने की वजह से मकान मालिक उन्हें घर से निकाल देता है और फिर ये दोनों तलाश करते हैं अपने लिए एक अमीर गर्लफ्रेंड की। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। तुषार कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में थे।