जिसे सब समझ रहे थे छोटी मोटी एक्ट्रेस, असल में वो हैं शाहिद कपूर की बहन!

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर हैं जिन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत काफी नीचे के लेवल से की है। उनमें से ऐसे एक एक्टर हैं शाहिद कपूर। हैंडसम लुक वाले शाहिद कपूर पर काफी लड़कियां फिदा हैं। शाहिद कपूर की अट्रैक्टिव स्माइल किसी को भी अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। शाहिद ने बॉलीवुड में आज जो मुकाम पाया है वहां तक पहुँचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ शाहिद एक बेहतरीन डांसर भी हैं। शाहिद कपूर ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है। देश के मशहूर स्टार्स में शामिल शाहिद कपूर के लिए आज ये मुकाम हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। शाहिद कपूर के मुताबिक, वह अपने पिता और अपने सौतेले भाई ईशान के सबसे करीब हैं। लेकिन बहुत कम लोग हैं जो इस बात को जानते हैं कि शाहिद कपूर की बहन भी है।

शाहिद कपूर की एक बहन भी है जिनका नाम सना कपूर है। डेशिंग पर्सनेलिटी वाले शाहिद की बहन भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस है। शाहिद कपूर मशहूर अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम के बेटे हैं। शाहिद कपूर जब तीन साल के थे तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। पिता और मां के तलाक के बाद शाहिद नई दिल्ली में अपनी मां और अपने नाना के साथ रहे।

शाहिद की तरह ही सनाह कपुर भी एक बेहतरीन अदाकारा हैं। सना कपूर अभिनेता पंकज कपूर और उनकी दूसरी वाइफ अभिनेत्री सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में फ़िल्म ‘शानदार’ से की थी।

शाहिद कपूर की बहन सना कपूर ने परफॉर्मिंग आर्टिस्ट मयंक पाहवा से सगाई की है। मयंक पाहवा एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page