बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। भले ही कृष्णा फिल्म इंडस्ट्री से कोसों दूर हैं लेकिन फिर भी वो हर वक्त सुर्खियों में बनी रहती हैं। कृष्णा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट तस्वीरों के जरिये अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती रहती हैं जिसकी वजह से ही कृष्णा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।
कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कृष्णा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
कृष्णा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों नें कृष्णा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। तस्वीरें कृष्णा ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर शेयर की थीं।
कृष्णा बास्केट बॉल प्लेयर एबन ह्यमस को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे को करीब 10 महीने से डेट कर रहे हैं। दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले थे। जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ हैं। ये पहली बार नहीं है जब कृष्णा ने एबन के साथ तस्वीरें शेयर की हों। इससे पहले भी कई बार कृष्णा एबन के साथ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
एबन टाइगर के काफी अच्छे दोस्त हैं। कृष्णा की एबन के साथ तस्वीरों पर भी टाइगर अक्सर कमेंट करते रहते हैं।