बॉलीवुड के मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी अपनी फोटोग्राफी के साथ-साथ कैलेंडर के लिए मशहूर हैं। फोटोग्राफर डब्बू रतनानी हर साल बॉलीवुड सेलेब्स के साथ कैलेंडर लॉन्च करते हैं और इस साल भी ऐसा ही हुआ। डब्बू रतनानी ने 2020 का अपना कैलेंडर लॉन्च किया, यह डब्बू का 21वां एडिशन कैलेंडर शू’ट है। आपको बता दें यह कैलेंडर शू’ट लॉकडाउन से पहले का है।
इस साल कैलेंडर में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज, सनी लियोन, कियारा आडवाणी, कृति सनोन, परिणीति चोपड़ा और विद्या बालन जैसे स्टार्स शामिल हैं।
इसके अलावा हर साल की तरह इस साल भी कई सितारों ने इस कैलेंडर में अपना डेब्यू किया है, कैलेंडर में अपना डेब्यू वाले स्टार्स में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे और विक्की कौशल का नाम भी शामिल है। वहीं कैलेंडर में नजर आईं ‘कबीर सिंह’ और ‘गुड न्यूज’ की अभिनेत्री कियारा आडवाणी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इस सेलेब्स कैलेंडर में ऐसा फोटोशू ट करवाया है जिसके कारण वे सुर्खियों में आ गई हैं। डब्बू रत्नानी के कैलेंडर में कियारा का बेहद बोल्ड अंदाज नजर आया। तस्वीर में कियारा एक पत्ते के पीछे खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। गीले बालों के साथ वो बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।