बॉलीवुड के फेमस कपल काजोल और अजय देवगन हाल ही में बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ थाईलैंड में वेकेशन मनाकर लौटे हैं। अजय ने थाईलैंड की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था। थाईलैंड से वापसी पर न्यासा एयरपोर्ट पर नीले रंग की शार्ट ड्रेस में दिखाई दीं। इस लुक में न्यासा की फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं यूजर्स ने उनके लुक को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।



न्यासा की एयरपोर्ट की इस तस्वीर में न्यासा नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है जो एक नजर देखने में हुडी जैसी लगती है। यह ड्रेस काफी छोटी है जिसकी वजह से न्यासा यूजर्स के निशाने पर आ गईं। न्यासा की इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा –‘ओ तेरी..ये पैंट पहनना भूल गई है।’वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – ‘इसे क्या हुआ ये क्या ड्रेस पहन रखी है’।



एक और यूजर ने लिखा – ‘मम्मी पापा तो अमीर हैं फिर भी.. प्लीज इसे पैंट दे दो।’इस तरह के कई कमेंट्स करके न्यासा को यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। न्याया महज 15 साल की है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।




इस के बाद भी शनिवार को न्यासा फ्रेंड्स के साथ जुहू में लाइट ब्ल्यू कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने स्पॉट हुईं थी। एक बार फिर उनके लुक को लेकर ट्रोल करते हुए सेशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- ‘काली माता’। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ये भी काजोल की तरह काली है लेकिन स्किन सर्जरी से गौरी हो जाएगी जैसे काजोल हुई’। एक ने तो कमेंट करते हुए लिखा- ‘काजोल इतनी डार्क नहीं थी, न्यासा की स्किन अजय देवगन की तरह है’।

न्यासा के लुक पर कमेंट्स करने को लेकर सोशल मीडिया पर उनके फैन्स और यूजर्स के बीच जंग छिड़ गई है। फैन्स भद्दे कमेंट्स करने वालों को जमकर लताड़ रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘इस तरह रूड होने की जरूरत नहीं। वो अंदर और बाहर दोनों जगह से खूबसूरत है’। एक फैन ने लिखा- ‘फेमस अपने टैलेंट से होते हैं, किसी को उसकी स्किन से जज नहीं कर सकते’। एक फैन ने गुस्से में पूछा- ‘सबका रंग होता है काली है तो क्या हुआ गौरे ज्यादा स्मार्ट होते हैं क्या ?’ एक अन्य ने लिखा- दूसरों को काली बोलने से पहले अपना मानसिक स्तर चेक कराना चाहिए।

15 साल की न्यासा इस वक्त सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। 20 अप्रैल, 2003 को जन्मी न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्यासा की मानें तो वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्ड फेमस शेफ बनें। न्यासा की मां काजोल भी ये बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं।

न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, ‘न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है’। यही नहीं इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं।