सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हे नवाबजादे यानी तैमूर अली खान किसी बड़े बॉलीवुड स्टार से कम फेमस नहीं है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनके बढ़ते फैंस की तादाद में उनकी एक से एक तस्वीर छाई रहती हैं। लेकिन तैमूर के अलावा उनकी नैनी भी कम चर्चा में नहीं रहती हैं।
अक्सर देखा गया है कि तैमूर अपनी मां करीना और पिता सैफ से कहीं ज्यादा अपनी नैनी के साथ दिखाई देते हैं। यही वजह के चलते उनकी नैनी भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। और फिर इन सबके अलावा उनकी नैनी की सैलरी भी चर्चा का विषय बनी रहती है और इस पर कई खबरें भी आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले तो यह बताया गया था कि तैमूर की नैनी की एक महीने की फीस 1.5 लाख रूपए है।
लेकिन अब इन खबरों पर करीना ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है। दरअसल करीना हाल ही मे अरबाज खान के शो पर गई थीं। जब शो में उनसे पूछा गया कि क्या वाकई में तैमूर की नैनी की सैलरी एक उच्च अधिकारी से भी ज्यादा है? तब करीना ने कहा कि अच्छा उन्हें कैसे पता? करीना ने आगे बताया कि जब तक आपका बच्चा खुश और सुरक्षित है तब तक किसी भी चीज की कोई कीमत नहीं है।
वहीं करीना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इन दिनों करीना अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षय और करीना के अलावा कियारा अडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे।