शमिता शेट्टी ने अपना जन्मदिन बहन शिल्पा के साथ फुकेट में मनाया था। शिल्पा ने शमिता के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमे दोनों बहने एक साथ स्वीमिंग पुल में नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी 39 साल की हो गई हैं। शमिता का जन्मदिन 2 फरवरी को होता है। इस वीडियो में शिल्पा ब्लैक कलर की बिकिनी में हैं तो शमिता रेड बिकिनी में दिख रही हैं। दोनों बहने फुकेट में मस्ती के मूड में दिख रही हैं।
इससे पहले शिल्पा ने एक वीडियो शेयर कर शमिता को जन्मदिन की बधाई दी थी। ये वीडियो फुकेट का है जिसमें शमिता लैम्प आसमान की तरफ उड़ाती दिख रही हैं। इस वीडियो में शमिता बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।
शमिता के जीजा राज कुंद्रा भी इस बर्थडे वेकेशन में शामिल हैं। राज कुंद्रा ने भी तस्वीर शेयर कर शमिता को बर्थडे की बधाई दी थी।
शमिता शेट्टी के इस थाईलैंड स्पेशल बर्थडे बैश में उनके कई सारे फ्रेंड्स भी पहुंचे थे। शमिता ने अपने सभी दोस्तों की तस्वीरें शेयर की हैं।
हाल ही में शमिता अपनी बहन शिल्पा के साथ न्यूईयर मनाने लंदन गईं थी। इससे पहले नंवबर में शमिता और शिल्पा हॉन्ग कॉन्ग में थी। शिल्पा शमिता अक्सर साथ पार्टीज करती हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म में भी काम किया है। शिल्पा प्यार से अपनी छोटी बहन को तुनकी बुलाती हैं।
शमिता 39 साल की हो चुकी हैं लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है।