शाहरुख खान और काजोल अभिनित फिल्म ‘दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे’ 20 अक्टूबर 1995 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा हफ्तों तक चलने वाली फिल्म है।
काजोल

गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री तनूजा मुखर्जी की बेटी और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ फ़िल्म में सिमरन का रोल निभाया था जिससे उन्हें काफ़ी लोकप्रियता हासिल हुई थी। आज 47 वर्ष की उम्र और शादीशुदा होने के बाबजूद भी वह काफ़ी खूबसूरत दिखती हैं।
शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख़ खान ने बॉलीवुड में काफ़ी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर चुके है। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ फ़िल्म में वह राज के रोल में नज़र आये थे। उनके अभिनय, स्टाइल और डायलॉग को लोगों ने खूब पसंद किया था। वे आज कुछ इस तरह के दिखते हैं।
अमरीश पुरी

बॉलीवुड फिल्म जगत में अलग पहचान हासिल करने वाले दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी ने फ़िल्म में सिमरन यानि काजोल के पिता बलदेव सिंह का किरदार निभाया था। साल 2005 में उन्होंने इस दुनिया को सदा के लिये अलविदा कह दिया था। आखिरी समय में वह ऐसे दिखते थे।
फरीदा जलाल

बॉलीवुड की कई सुपरहिट फ़िल्मों में काम कर चुकी मशहूर अभिनेत्री फरीदा जलाल ने इस फ़िल्म में सिमरन यानि काजोल की माँ का रोल अदा किया था। आज वह काफ़ी बुजुर्ग दिखने लगी हैं।
अनुपम खेर

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनुपम खैर ने इस फ़िल्म में धर्मवीर मल्होत्रा यानि राज के पिता जी का किरदार निभाया था। अनुपम खैर कई हिट फिल्मो में काम कर चुके हैं। आज भी उनकी लुक में ज्यादा फर्क नजर नहीं आता।
परमीत सेठी

बॉलीवुड टीवी अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी ने इस फ़िल्म में सिमरन के मंगेतर कुलजीत सिंह का रोल अदा किया था। वे आज कुछ इस तरह के दिखते हैं।
मंदिरा बेदी

फ़िल्म में प्रीती सिंह का किरदार मंदिरा बेदी ने निभाया थाl 46 वर्ष की उम्र में भी वह काफ़ी फिट और जवान दिखती हैं।
पूजा रूपारेल

इस फ़िल्म में सिमरन यानि काजोल की बहन छुटकी का किरदार पूजा रूपारेल ने निभाया था। आज वह 41 वर्ष की हो चुकी हैं और काफ़ी खूबसूरत दिखती हैं।
सतीश शाह

इस फ़िल्म में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सतीश शाह ने बलदेव सिंह यानि अमरीश पूरी के दोस्त का किरदार निभाया था। फ़िल्म रिलीज़ के 26 वर्ष बाद भी वह काफ़ी ज्यादा नहीं बदले।
करण जौहर

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर, प्रोडूसर और धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर इस फ़िल्म में राज यानि शाहरुख़ खान के दोस्त बने थे। वे आज कुछ इस तरह के दिखते हैं।