धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित कभी बॉलीवुड पे राज किया करती थीं। आज भी माधुरी की मुस्कान पर फिदा होने वाले करो़ड़ों फैंस हैं। लम्बे समय से बॉलीवुड से दूर रही माधुरी ने पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में फिरसे एंट्री की है। उनकी फिल्म टोटल धमाल ने करीब 150 करोड़ तक का बिजनेस किया है। आने वाली फिल्म कलंक में उनके लुक और डांस की जमकर तारीफ हो रही है। घर मोहे परदेसिया गाने में माधुरी गजब की खूबसूरत दिख रही हैं।
माधुरी का बेटा आरिन अब 16 साल का हो गया है और माधुरी ने बेटे की तस्वीर शेयर कर उसे जन्मदिन की बधाई दी है।
A very Happy 16th Birthday dear Arin 🎉 Cannot believe how time flies. Love you❤️ pic.twitter.com/9z1pBKCI7W
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) March 17, 2019
माधुरी को यकीन नहीं हो रहा की वक्त इतनी तेजी से बीत गया। उनका छोटा सा बेटा अब 16 साल का नौजवान हो गया है। माधुरी का बेटा आरिन दिखने में अपने पापा श्रीराम नेने की तरह दिखता है।
माधुरी के दो बेटे हैं। उनके छोटे बेटे का नाम रेयान नेने है। माधुरी अक्सर अपनी फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। माधुरी अब फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।
माधुरी अब अमेरिका से इंडिया आकर अब मुंबई को अपना स्थाई निवास बना चुकी हैं। माधुरी ने मुंबई के एक गगन चुंबी इमारत में अपना आशियाना लिया है। माधुरी अपने पति श्रीराम नेने और दो बेटों के साथ एक पेंट हाऊस में रहती हैं।
माधुरी खुद जितनी शालीन और सिंपल हैं कुछ उसी तरह से वो अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। माधुरी के पति श्रीराम नेने पहले अमेरिका में डॉक्टर थे। पूरा परिवार अमेरिका में रहता था लेकिन माधुरी के खातिर पति श्रीराम नेने भी इंडिया आ गए हैं।
दोनों बच्चों का दाखिला उन्होंने मुंबई के एक स्कूल में करवाया। माधुरी अब अपने बॉलीवुड करियर के साथ-साथ परिवार की देख रेख में जुटी हैं।
साल 1998 में माधुरी अपनी बहन और भाई से मिलने अमेरिका गई और वहां भाई के घर पर हुई एक पार्टी में कोई ऐसा दिखा जिससे मिलने के बाद माधुरी को लगा कि यही वो शख्स है जो उनका जीवन साथी बन सकता है। उस शख्स का नाम था डॉक्टर श्री राम नेने। पहली ही मुलाकात में श्रीराम नेने भी माधुरी की मुस्कान के कायल हो गए थे तो माधुरी की भी उस शख्स की ओर दिलचस्पी बढ़ती जा रही थी,जो उस वक़्त की सुपरस्टार माधुरी को जानता भी नहीं था। एक बार डॉक्टर नेने से मिलने के बाद माधुरी के दिल में उनसे दुबारा मिलने की चाहत हुई।
कुछ ही मुलाकातों में माधुरी ने तय कर लिया कि डॉक्टर नेने ही होंगे उनके जीवन साथी। घरवालों ने एक बार सोचने को कहा…लेकिन माधुरी को उनके दिल का शहजादा मिल गया था। 5 महीने की मुलाकात के बाद धक धक गर्ल ने डॉक्टर नेने से शादी का फैसला ले लिया।
माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को पूरे मराठी रीति रिवाजों के साथ डॉक्टर नेने से शादी कर ली। 1999 में माधुरी बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन थी, लेकिन अपने सात समंदर दूर वाले प्यार की खातिर माधुरी ने बॉलीवुड छोड़ दिया।