नाक की सर्जरी कराकर प्रियंका चोपड़ा सहित इन एक्ट्रेसेस ने बदला अपना लुक!

बॉलीवुड में कई सारी अभिनेत्रियां हैं जो अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए फेमस हैं। लेकिन वहीं कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो सुंदर तो थी लेकिन और ज्यादा सुंदर बनने की चाह में उन्होंने प्लॉस्टिक सर्जरी का सहारा लिया। वहीं कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो सर्जरी के बाद खूबसरत लगने की जगह और ख़राब दिखने लगी। खैर आज हम आपको बताने वाले हैं बॉलीवुड की उन हसीनओं के बारे में जिन्होंने सर्जरी करवारकर खुद को पहले से ज्यादा खुबसूरत बना लिया है। आईये जानते है इन अभिनेत्रियो के बारे में!

जाह्नवी कपूर

 

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखने से पहले उन्होंने अपने लुक्स के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवायी थी। यदि आप जाह्नवी की पहले की तस्वीरें देखें तो उसमें उनकी नाक थोड़ी चौड़ी है। जिसे उन्होंने सर्जरी से शार्प करवाया है।

कैटरीना कैफ

 

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने इंडस्ट्री में आने के बाद कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। हालांकि उन्होंने पहले सिर्फ अपने लिप्स पर लिप फिलर करवाया था लेकिन बाद में उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई।

प्रियंका चोपड़ा

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज फिल्म जगत की जानी मानी और खुबसूरत अभिनेत्रियो में से एक है लेकिन जब प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था उनकी तब की और अब की लुक में बहुत ज्यादा अंतर है। प्रियंका चोपड़ा ने नाक की सर्जरी करवाई। जिसके बाद उनकी नाक और भी ज्यादा शार्प हो गई और उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई।

शिल्पा शेट्टी

 

बॉलीवुड की खुबसूरती और अपनी फिटनेस के लिए जानी-जाने वाली शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म में नाक थोड़ी मोटी थी लेकिन सर्जरी के बाद शिल्पा को गजब का लुक मिला और आज वे बहुत ज्यादा खूबसरत दिखती है।

श्रुति हासन

 

मशहूर अभिनेता कमल हासन की दो बेटिया हैं, जिनमे से उनकी बड़ी बेटी श्रुति हासन फिल्म जगत में काम कर रही है और जो दिखने में बहुत खुबसूरत है लेकिन आपको बता दे की श्रुति नाक की सर्जरी करवाकर खूबसूरत लुक्स को हासिल कर सकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page