बॉलीवुड और टीवी जगत की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने काम के अलावा अपनी पार्टियों के लिए भी चर्चा में रहती हैं। एकता कपूर हर साल दिवाली के मौके पर अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए शानदार दिवाली पार्टी होस्ट करती हैं। वहीं इस बार भी 12 नवंबर की रात एकता ने इंडस्ट्री फ्रैंड्स के लिए ग्रैंड दिवाली पार्टी होस्ट की। एकता कपूर के घर में सितारों का जमावड़ा लगा।
जिसमें हिना खान, अनीता हसनंदानी संग उनके पति रोहित रेड्डी, मौनी रॉय, मृणाल ठाकुर, करण जौहर, हरलीन सेठी, सनाया ईरानी उनके पति मोहित सहगल, करण पटेल के साथ उनकी पत्नी अंकिता भार्गव, शब्बीर आहलूवालिया अपनी पत्नी कांची कौल के साथ, करिश्मा तन्ना और उर्वशी ढ़ोलकिया समेत कई सितारें शामिल हुए।
View this post on Instagram
टीवी क्वीन एकता ने साल 2018 में भी दिवाली पार्टी होस्ट कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2018 में एकता ने खुद के घर पर ही एक पार्टी दी थी। एकता की पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियों से लेकर टीवी जगत के कई सेलेब्रिटी ने दस्तक दी थी। ऐसे में इस पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें एकता अपनी ड्रेस को लेकर परेशान दिख रही थी।
आपको सबसे पहले बताते हैं इस पार्टी के दौरान एकता द्वारा पहनी ड्रेस के बारे में। एकता ने इस पार्टी में पीच रंग की लंहगा चोली पहनी हुई थी जिसे लेकर एकता बहुत असहज नज़र आ रही थी। वो बार-बार अपनी ड्रेस को एडजस्ट करती नजर आईं। पार्टी के दौरान एकता का एक वीडियो सामने आया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और एकता फिर एक बार नेटिजन्स के हत्थे चढ़ गईं और उन्होंने एकता को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
एक यूजर ने जहां एकता कपूर के ड्रेसिंग सेंस को हॉरिबल (डरावना) बताया तो एक ने उन्हें थुलथुली बताया। एक यूजर ने तो हद ही कर दी लिखा कि जब स्किन को लेकर इतनी असहज हो तो क्यों पहनतो हो ऐसे कपड़े।
एकता की इस पार्टी में अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी संग नजर आए थे। बाकी के मेहमान लिस्ट में करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, कृति सेनन, डेविड धवन, श्रद्धा कपूर, नेहा धूपिया और नुसरत भरूचा जैसे स्टार्स का नाम शामिल थे। इतना ही नहीं टीवी स्टार्स में क्रिस्टल डिसूजा, दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया , करण पटेल अपनी पत्नी अंकिता भार्गव संग दिखाई दिए थे। पार्टी में सिंगर नेहा कक्कड़ शिरकत दी थी।