बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ अमेरिकन सिंगर रैपर निक जोनस से शादी करने के बाद अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका से राजनीति को लेकर सवाल किया गया था तो प्रियंका ने अपनी राजनीतिक करियर की बातों को इस इंटरव्यू में साफ किया। इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने पीएम बनने की इच्छा जाहिर की थी। रिपोर्ट के मुताबिक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि, वो किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। बस इतना ही नहीं प्रियंका ने इंटव्यू में ये भी कहा कि, वह चाहती हैं कि उनके पति निक भी कभी अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ें।
हालांकि इस इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि, उनके पति निक जोनस को राजनीति में खास दिलचस्पी है नहीं। लेकिन प्रियंका की बातों से ये साफ जाहिर हो रहा है कि शायद वो आने वाले वक्त में कभी राजनीति में शामिल हो जाएं।
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो भले ही प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों में भी कम ही काम कर रही हैं लेकिन जल्द ही वो बॉलीवुड में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के जरिए कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग भी लगभग खत्म हो गई है औऱ इसी साल फिल्म रिलीज भी होने जा रही है।
राजनीति में चैलेंज आ जाए।