बड़ों का आदर से झुककर पैर छूने और सम्मान करने में आगे हैं ये फिल्म स्टार्स, देखें तस्वीरें

हमें बचपन से ही सिखाया जाता है की हमेशा बड़ों का आदर और सम्मान करना चाहिए। हमारे देश में यह परम्परा भी रही है, लेकिन कभी कभी देखा जाता है की लोग सफल होने के बाद ऐसा करना छोड़ देते हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत विनम्र हैं और हमेशा बड़ों के पैर छूते हैं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का सबसे ज्यादा अनुशासित अभिनेता माना जाता है। वे न सिर्फ बड़ों का सम्मान करते हैं बल्कि खुद की ज़िन्दगी भी बहुत अनुशासित और नियंत्रित रखते हैं। गोवा में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 48वें संस्करण के दौरान अमिताभ बच्चन को इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया था। अमिताभ बच्चन को ये अवॉर्ड स्मृति ईरानी और अक्षय कुमार ने दिया। स्टेज पर पहुंचते ही अक्षय कुमार ने अमिताभ के पैर छू लिए।

सलमान खान

सलमान खान हमेशा बड़ों का सम्मान करते हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे सलमान अपने जमाने के मशहूर एक्टर धर्मेन्द्र और जितेन्द्र का आदर कर रहे हैं। साथ ही सलमान खान बहुत से लोगों के लिए चैरिटी प्रोग्राम भी चलाते हैं।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह कभी अपने ड्रेसिंग सेंस से तो कभी अपने मस्ती भरे अंदाज से लोगों को चौंकाते रहते हैं। रणवीर के दिल में बड़े स्टार्स के प्रति बहुत सम्मान है। एक अवॉर्ड शो मे अमिताभ बच्चन के पैर छूने का उनका ये अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए।

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं लेकिन आज उन्होंने शोहरत की बुलंदियों को छुआ है। लेकिन कपिल अब भी सबका बहुत सम्मान करते हैं। अक्सर उन्हें अपने शो पर आने वाले बड़े कलाकरों के पैर छूते देखा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page