बेहद खूबसूरत है दिलीप कुमार की नातिन एक्ट्रेस सायशा, 21 की उम्र में अपने से 17 साल बड़े एक्टर से की थी शादी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी और ख़ूबसूरत एक्ट्रेस सायशा सहगल (Sayyeshaa Saigal) का जन्म साल 12 अगस्त 1997 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस शाहीन बानो और एक्टर सुमीत सहगल की बेटी सायशा ने 10 मार्च 2019 को साउथ के फेमस एक्टर आर्या से शादी की थी। शादी के समय सायशा 21 साल की थीं और आर्या की उम्र करीब 38 साल थी। सायशा और आर्या के बीच उम्र में 17 साल का फासला है। आर्या अपनी पत्नी सायशा से उम्र में करीब 17 साल बड़े हैं।

अगस्त 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘गजनीकांत’की शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर आर्या और सायशा का इश्क परवान चढ़ा था। दोनों ने प्यार भरे रिश्ते को साल 2019 में शादी का नाम दिया था। सायशा और आर्या की शादी हैदराबाद में बड़े धूमधाम से मुस्लिम रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। इस शाही शादी में साउथ सिनेमा से जुड़े कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की थी और कई ख़ास मेहमान भी पहुंचे थे। वहीं शादी की तस्वीरों और वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं थी।

हाल ही में सायशा और आर्या एक बच्चे के माता-पिता बने हैं। 23 जुलाई 2021 को दोनों ने बेटी का स्वागत किया है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज़ और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार से सायशा सहगल का बहुत ही ख़ास और गहरा रिश्ता था। सायशा, दिलीप कुमार और अभिनेत्री सायरा बानो की नातिन हैं। सायशा की मां शाहीन बानो गुजरे जमाने की जानी मानी अभिनेत्री सायरा बानो की भतीजी हैं।

सायशा मुख्य रूप से साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों में काम करती हैं। अपने छोटे से करियर में ही उन्होंने कई हिट फ़िल्में दी हैं। सायशा ने साल 2015 में तेलुगु फिल्म ‘अखिल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साल  2017 में सायशा की तमिल डेब्यू फिल्म ‘वनमगन’ बॉक्स-ऑफिस पर हिट हुई थी। जिसके बाद सायशा तमिल फिल्मों में ही ज्यादा दिखाई दीं।

2018 में सायशा ने कार्थी के साथ ‘कडाईकुट्टी सिंगम’, विजय सेतुपति के साथ ‘जंगा’ और आर्य के साथ ‘गजनीकांत’ नाम की तमिल फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा सायशा 2019 में  सूर्या, मोहनलाल और आर्य के साथ ‘कप्पन’ में और 2021 में ‘टेडी’ में भी नजर आ चुकी हैं। 2021 में सायशा ने फिल्म ‘युवराथना’ के साथ कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है।

तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में नाम कमाने के साथ-साथ सायशा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का भी रुख कर चुकी हैं। साल 2016 में सायशा बॉलीवुड फिल्म ‘शिवाय’ में दिग्गज़ अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आईं थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page