देश दुनिया में ऐसे कई करोड़पति अरबपति बिज़नेस मैन है जो दुनिया की हर चीज़ खरीदने में सक्षम होते है, बड़े बड़े महल, महंगी गाड़ियाँ और बाईक्स रखना उनके लिए एक आम बात होती है, लेकिन कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ऐसे भी हैं जिनका रुतबा इससे कहीं ऊपर है और उनके पास ही प्राइवेट जेट भी है। उनके पास बहुत पैसा है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास प्राइवेट जेट है।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड में एक दशक तक राज करने वाली माधुरी दीक्षित के पास करोड़ों की प्रोपर्टी है। माधुरी ने श्रीराम नैने से शादी करने के बाद बॉलीवुड से दूरियां बढ़ा ली थी। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर से कमबैक करने वाली हैं। आलिया औैर वरुण की फिल्म कंलक में वह नजर आएंगी। माधुरी दीक्षित के पास अपना खुद का प्राइवेट जेट भी है।
शाहरुख़ खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान कभी दिल्ली से मुंबई ट्रेन में सवार होकर आये थे, लेकिन आज ये अपने खुद के प्राइवेट जेट के मालिक है। बॉलीवुड के किंग खान किंग जैसी लाइफ जीते हैं और आने जाने या वेकेशन के समय प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर वो अपने परिवार के साथ प्राइवेट जेट में दिखते हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए भी शाहरुख अपने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की खुबसूरत और फिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बहुत लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अब वह सिर्फ इंवेट में ही नजर आती हैं। शिल्पा की खूबसूरती और उनकी लुक पहले की तरह बरकरार है। शिल्पा ने अपने कैरियर में कर्ई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। शिल्पा शेट्टी की अपनी आईपीएल टीम है। उनके पति का बहुत बड़ा कारोबार भी है, ऐसे में शिल्पा के पास पर्सनल जेट भी है। शिल्पा और उनके पति राज इस विमान से बिजनेस ट्रिप ही नहीं करते बल्कि वो घूमने फिरने भी जाते हैं।
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान- सलमान खान के पास भी प्राइवेट जेट और हेलीकाप्टर है। सलमान ने अपने कैरियर में बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर सलमान खान की फिल्में कमाई के मामले में अक्सर टॉप लिस्ट में रहती हैं। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान फिलहाल सबसे बिजी स्टार है। बॉलीवुड का ये सुपर स्टार भी जेट से ही यात्रा करता है। सलमान पर्सनल ट्रिप, प्रमोशन और शूटिंग के दौरान प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं। परिवार के साथ अगर कहीं घूमने जाना हो तो भी वो अपने प्लेन का इस्तेमाल करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड और हॉलीवुड में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास बहुत कुछ है। प्रियंका एक फिल्म के लिए करोड़ों रूपए लेती हैं। ऐसे में प्रियंका कितनी ज्यादा अमीर होंगी इसका अंदाज़ा आप लगा सकते हैं। प्रियंका के पास अपना एक प्राइवेट जेट भी है इसके साथ न्यूयार्क में खुद का घर भी है। प्रियंका जल्द ही अपने प्रेमी निक जोनस के साथ शादी करने वाली है।
ऋतिक रोशन
सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी किसी से कम नहीं है उनके पास भी अपना प्राइवेट जेट है।
सनी लियोनी
बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियॉन ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में नई पहचान बना ली है। सनी लियॉन की लाइफस्टाइल बहुत ही ज्यादा अच्छी है। साथ ही सनी के पास एक बहुत आलिशान फ्लैट है जोकि मुंबई के ब्रांदा में है। सनी के पास उनका खुद का प्राइवेट जेट भी है।
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी जब भी कहीं जाते है तो अपने प्राइवेट जेट से ही सफ़र करते है।
अनिल कपूर
अनिल कपूर के पास भी खुद का जेट है जिससे वो दूसरे देशों में घूमने के लिए इस्तेमाल करते हैं। अनिल इस प्लेन में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमते हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार कभी भी लेट नहीं होते। चाहे वो फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी दूसरे शहर में कोई इवेंट। अक्षय हर जगह टाइम पर पहुंचते हैं। अक्षय को मुंबई से बाहर जाना होता है तो वो सीधे अपने प्राइवेट प्लेन का इस्तेमाल करते हैं। अपनी फॅमिली के साथ भी वो ट्रैवल करते हैं।
अजय देवगन
अजय देवगन के पास बॉलीवुड का सबसे बड़ा प्राइवेट जेट है। इन्होंने फिल्म फूल और कांटे से अपने फिल्मी सफर का आगाज किया था। आज यह एक्टिंग के साथ कई फिल्मों के निर्माण और निर्देशन में भी जुटे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अजय देवगन पहले स्टार है जिसने सबसे पहले प्राइवेट जेट खरीदी। अजय देवगन के पास सिक्स सीटर प्राइवेट जेट है जिसे वो इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान इस्तेमाल करते हैं। अजय अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान भी अपने प्राइवेट प्लेन में यात्रा करते हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के पास भी खुद का जेट है जिससे वो अक्सर सफर करते हैं। अपनी कबड्डी टीम का प्रोमोशन करना हो फिर हो फिल्म की शूटिंग हर जगह वो अपने प्राइवेट जेट का ही इस्तेमाल करते हैं।
सैफ अली खान
सैफ अली खान एक नवाब है और उनके पास तो यह सब होना आम बात है।
दिलजीत दोसांझ
खैर वैसे तो इंडिया में काफी लोगों के पास अपने खुद के प्राइवेट जेट है। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी अब प्राइवेट जेट से घूमते हुए नज़र आयेंगे। दिलजीत पंजाबी फिल्मों के सुपर स्टार कहे जाते है उनकी जबरस्त एक्टिंग और सिंगिंग की बदौलत दिलजीत ने बॉलीवुड के लोगों के भी दिल जीत लिए है। फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से उन्होंने अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। खबरें है कि उन्होंने अब प्राइवेट जेट खरीद लिया है और अब वे उसी से घूमते हुए नजर आयेंगे।