बॉलीवुड सिनेमा जगत के कई सितारे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समाज सुधार कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहते हैं। अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और आमिर खान जैसे कई सितारे गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चलाते हैं। यही नहीं कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने खुद कई बच्चों को गोद ले रखा है और उनकी पढ़ाई-लिखाई और पालन पोषण करते हैं। तो आज की इस पोस्ट से जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने कई बेसहारा बच्चों को गोद लिया और उनकी संवारी ज़िंदगी।
रवीना टंडन
रवीना ने अनिल थडानी के साथ शादी से पहले मात्र 21 साल की उम्र में 8 और 11 साल की पूजा और छाया नाम की दो लड़कियों को गोद लिया था।
सलीम खान
पूरा खान परिवार अर्पिता को बहुत प्यार करता है। सलीम खान ने अर्पिता को सड़क से उठाकर इतना लाड प्यार से पाला कि लोग आज भी यकीन नही कर पाते कि उन्होंने अर्पिता को गोद लिया है। अर्पिता की शादी तीनों खान भाइयों ने बड़े ही लाड प्यार से की थी।
सुष्मिता सेन
कई लोगों के सवाल खड़े करने के बावजूद पुर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने केवल 25 वर्ष की उम्र में दो लड़कियों रीनी और अलीशा को गोद लिया था। सुष्मिता और भी कई ऐसे कार्यक्रम चलाती हैं जिनसे वे गरीब और बेसहारा लोगों की आर्थिक मदद करती हैं।
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती को कचरे में एक छोटी बच्ची मिली थी, मिथुन ने उस बच्ची को गोद लिया और उसे दिशानी नाम दिया, मिथुन चक्रवर्ती ने उसे अपने बच्चों महाक्षय, नमाशी और उस्मय के साथ बड़ा किया है।