फिल्मो में अपनी किस्मत आजमाने के लिए हर दिन हजारों लोग मुंबई आते हैं और हर दिन हजारों रिजेक्ट भी होते हैं। बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने के लिए लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको 10 ऐसे कलाकारों की कहानी बताएँगे जो कभी अपने घराब लुक्स या भारी आवाज के लिए रिजेक्ट कर दिए गए थे। लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी और आज बॉलीवुड के सुपरस्टार बन बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन

अमिताभ को सदी का महानायक कहा जाता है। 100 साल से पुरानी बॉलीवुड इंडस्ट्री के इतिहास में उनसे बड़ा कोई एक्टर नहीं हुआ। लेकिन एक समय इन्हें भी रिजैक्शन का सामना करना पड़ा था। इन्होंने अपनी पहली तस्वीर फिल्ममेकर के पास भेजी थी उसे उनकी लंबी टांगों की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था। मगर अब उनकी लंबाई ही उनकी पहचान बन गई है उन्हें बीग बी नाम से पुकारा जाता है। उन्होंने ‘डॉन’, ‘मर्द’, ‘कूली’, ‘शोले’, ‘शराबी’, ‘हम’, ‘याराना’, ‘जंजीर’ और ‘सुहाग’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
शाहरुख खान

आपको शायद यकीन न हो लेकिन बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ भी कभी रिजेक्ट हो गए थे। जिसके बाद शाहरुख ने टीवी सीरियल से अपना करियर शुरू किया और अपनी लगन और कड़ी मेहनत के चलते उन्होंने इतनी कामयाबी हासिल की के आज शाहरुख़ को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है।
सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को भी कभी रिजेक्शन झेलना पड़ा था। एक समय था जब उनके दुबले-पतले शरीर की वजह से उन्हें रिजैक्ट कर दिया गया था। लेकिन फिर उन्होंने ऐसी बॉडी बनाई की आज 54 साल की उम्र में भी वे बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। सबसे पहले उन्हें फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में साइड एक्टर का काम मिला। इसके बाद सलमान ने ‘मैंने प्यार किया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी और देखते ही देखते वे एक सुपरस्टार बन गए।
अजय देवगन

आज के सुपरस्टार अजय देवगन ने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज अजय देवगन कई ब्लॉकबस्टर फिल्मे दे चुके हैं। अजय देवगन फेमस एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं। कभी इन्हें इनके चेहरे की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था। फिर उनके पिता ने कई निर्देशकों से बात की लेकिन उनका फेस किसी को पसंद नहीं आता था। अंत में उनके पिता ने फिल्म ‘फूल और कांटे’ बनाई जिसमें उन्हें लॉन्च किया। फिल्म तो हिट हुई ही साथ में इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। इसके बाद अजय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए।
अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार बहुत ही साधारण परिवार से हैं। अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत बी-ग्रेड फिल्मों के साथ की थी क्योंकि बॉलीवुड की फिल्मों में उन्हें बार-बार रिजैक्ट कर दिया जाता था। मगर फिर उन्हें साल 1991 में फिल्म ‘आज’ में एक छोटा रोल करने का मौका मिला। जिसके बाद उन्होंने ‘खिलाड़ी’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘खिलाड़ी 420’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’, ‘वक्त हमारा है’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मे दी। आज अक्षय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर्स में शामिल हैं।
इरफान खान

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफ़र तय कर चुके दिवंगत अभिनेता इरफ़ान खान भी शुरुआत में रिजेक्ट हो गए थे। आज इरफ़ान इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके बेमिसाल अभिनय के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा।
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड जगत में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा को भी एक समय उनके साधारण और सादे लुक्स की वजह से निर्माता-निर्देशकों ने रिजेक्ट कर दिया था, पर उनके टैलेंट ने आज उन्हें हिट एक्ट्रेस के मुकाम पर पहुँचाया दिया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करियर के शुरुआत में न सिर्फ रिजेक्शन झेला बल्कि उन्हें कुछ खास सफलता भी नहीं मिली। लेकिन अभिनय के प्रति उनके समर्पण और प्यार ने उन्हें आज एक स्टार बना दिया है और अब दुनिया उन्हें सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में जानती है। उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले हैं।
रणवीर सिंह

रणवीर आज बॉलीवुड के टॉप की हीरो में से एक हैं। लेकिन इस टैलेंटेड अभिनेता को भी एक बार उनके लुक के कारण रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन आज रणवीर कई सुपर हिट फिल्में दे चुके हैं और कई बड़े अवार्ड्स भी जीत चुके हैं।