बॉलीवुड के वो बड़े स्टार, जो कम पढ़े लिखे लोगों की गिनती में आते हैं: नाम जानकर चौंक जायेंगे

बॉलीवुड सितारों के फैन्स हमेशा उनके बारे में कुछ न कुछ जानने की ख्वाहिश रखते हैं। हम कई बार ये सोचते भी हैं कि काश हम इनकी तरह बहुत मशहूर होते। आये दिन इन सितारों से जुड़ी कुछ न कुछ खबरें आती रहती हैं और जिन्हें इनके फैन्स जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के आपके चहेते सितारों की पढाई लिखाई के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन ये बॉलीवुड के वो बड़े स्टार हैं जो सबसे कम पढ़े लिखे लोगों की गिनती में आते हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना का बचपन करीब 18 देशों में बीता है। लगातार ट्रैवलिंग के कारण वो कभी स्कूल में पढ़ ही नहीं पाई। उन्हें पढ़ाने के लिए होम ट्यूटर लगा हुआ था। 14 साल की उम्र में तो कैटरीना ने मॉडलिंग करनी भी शुरू कर दी थी।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान का शिक्षण करियर भी काफी दिलचस्प है। सलमान खान ने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से अपनी शुरूआती पढ़ाई की है। इसके बाद मुंबई के सेंट स्टैनिसलस हाई स्कूल में एडमिशन लिया। फिर बांद्रा के नैशनल कॉलेज में एडमिशन लिया जरूर था। पर फिर इन्होंने ड्राप आउट कर दिया। और पढ़ाई यही बीच में छोड़ दी। इन्होने 12वीं से आगे पढाई नहीं की है।

करिश्मा कपूर

बॉलीवुड में कपूर खानदान का नाम रोशन करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की पढाई लिखी जानकर आप चौंक जायेंगे। करिश्मा 90 के दशक की सबसे बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस है लेकिन उनका पढाई लिखी बहुत कम हो पाई है। इन्होने मात्र 5वीं क्लास तक की पढाई की है।

काजोल

लाखो दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड सुपरस्टार है। काजोल सैंकड़ो फिल्मो में काम कर चुकी हैं, लेकिन इन्होने मात्र 12वीं क्लास तक पढाई की है। काजोल 12 वीं में फेल हो गई थी जिसके बाद पढाई छोड़ दी।

ऐश्वर्या राय

मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए ऐश्वर्या ने बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया था। दरअसल ऐश्वर्या ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से हाईस्कूल करने के बाद एक साल तक जयहिंद कॉलेज में पढ़ाई की। बाद में वो आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए रहेजा कॉलेज गईं लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया।

आमिर खान

आमिर हमेशा से ही फिल्मों में करियर बनाने के लिए उत्सुक थे। पढ़ाई करने से ज्यादा उनको करियर बनाने की जल्दी थी। 12वीं के बाद आमिर ने पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग की बारीकियां सीखना शुरू कर दिया था।

अर्जुन कपूर

फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखने वाले अर्जुन 12वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ने का मन बना लिया और अपने पिता को असिस्ट करने लगे।

प्रियंका चोपड़ा

लखनऊ में शुरुआती पढ़ाई के बाद प्रियंका ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई अमेरिका से की। आगे की पढ़ाई उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल से की। मिस इंडिया बनने और मॉडलिंग में आने से पहले उन्होंने कुछ दिनों तक मुंबई का जय हिंद कॉलेज अटेंड किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page