बॉलीवुड के ये 5 सितारे रहते हैं मुंबई के एक ही एरिया में, फैंस मिल सकते हैं यहां जा कर

बॉलीवुड फिल्म जगत के आसमान में चमकते हुए कई ऐसे बड़े सितारे हैं, जिनके लाखों करोड़ों चाहने वाले हैं। और ये चाहने वाले अपने चहेते सितारों की एक झलक पाने के लिए इनके घर के आगे घंटो खड़े रहते हैं। बॉलीवुड फिल्म जगत के लगभग सभी सितारे   मुंबई में ही रहते हैं। मुंबई में रहने वाले लोग तो उनके घर के आसपास से आते जाते ही रहते हैं। लेकिन जब मुंबई के बाहर वाले उनके फैंस मुंबई घूमने आते हैं तो अपने फेवरेट सितारे के घर को देखना नही भूलते। आज हम आपको मुंबई के एक ही एरिया में रहने वाले इन 5 सितारों के ठिकाने बताएंगे।

रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म जगत के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने हैंडसम लुक और एक्टिंग से देश के लड़कों के साथ-साथ लाखों लड़कियों को भी अपना दीवाना बनाया है। रणबीर कपूर मुंबई के बांद्रा वेस्ट में पाली हिल एरिया में रहते हैं और इस एरिया में उन्हें मिलने के लिए उनके फैंस आते ही रहते हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड फिल्म जगत की खुबसूरत और सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं। दीपिका पादुकोण भी बांद्रा वेस्ट के पाली हिल एरिया में रहती हैं। बांद्रा वेस्ट को मुंबई का पोश एरिया कहा जाता है, और इस एरिया में मुंबई के अमीर लोग रहते हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के सुल्तान कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान की फैन फॉलोइंग की गिनती करोड़ों की तादाद में हो गई है। सलमान खान मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं और उनका घर मुंबई में सबसे प्रसिद्ध ठिकाना माना जाता है। सलमान खान के घर का पता तो मुंबई के बाहर रहने वाले लोग भी जानते हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान अभिनेता शाहरुख खान को भला कौन नहीं जानता। शाहरुख खान के घर का नाम मन्नत है। शाहरुख खान का अरबों रुपए वाला घर मन्नत भी बांद्रा वेस्ट में है।

रेखा

बॉलीवुड की सदाबहार और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा 65 साल भी कमाल की खुबसूरत दिखती हैं। रेखा का घर बांद्रा वेस्ट में उसी रोड पर है जिस रोड पर सलमान खान का घर है। सलमान खान और शाहरुख खान के घर के सबसे नजदीक रेखा का घर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page