हर किसी को ज़िन्दगी में कभी न कभी प्यार ज़रूर होता है। लेकिन बहुत कम लोगों को सच्चा प्यार मिलता है। आये दिन बॉलीवुड में नयी जोड़ियाँ बनती और टूटती रहती हैं। लेकिन अक्सर जब भी किसी का ब्रेकअप होता है तो वे ब्रेकअप का दर्द सह नहीं पाते और टूट जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूट चुकी थी और डिप्रेशन का शिकार भी हो चुकी थी।
जेनिफर विंगेट
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/jannifer.jpg)
कई बड़े सीरियल में काम करने वाली जेनिफ़र विंगेट टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। करण सिंह ग्रोवर के साथ ‘दिल मिल गए’ सीरियल में काम करने के दौरन उनको प्यार हो गया था और साल 2012 में जेनिफ़र ने करण से शादी की थी। लेकिन मात्र दो साल बाद उनकी शादी टूट गयी। इससे इन्हें गहरा धक्का लगा था और इनके करियर पर भी इसका काफी असर पड़ा था।
अंकिता लोखंडे
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/ankita.jpg)
अंकिता लोखंडे को सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के लिए जाना जाता है। इन्होने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ इस सीरियल में प्यार किया था और इसी दौरान इन्हें सुशांत से प्यार हो गया। लेकिन लम्बे समय तक रिलेशन में रहने के बाद भी दोनों का ब्रेकअप हो गया। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप हो जाने के बाद अंकिता लोखंडे के चेहरे पर ब्रेकअप का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। यहां तक कि इनका करियर भी खराब होने की कगार पर आ गया था।
दीपिका पादुकोण
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/Deepika-.jpg)
दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली है, लेकिन एक समय था जब दीपिका रणबीर कपूर के लिए पागल हुआ करती थी। उनके प्यार का भूत दीपिका के सर इस कदर चढ़ा था कि उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू तक बना लिया था। 2010 में इनके ब्रेकअप की खबरें मीडिया पर काफी छाई हुई थी। रणबीर कपूर दीपिका को छोड़ कर कैटरीना कैफ के साथ जुड़ गए थे। इसके बाद दीपिका पूरी तरह टूट चुकी थी और डिप्रेशन में चली गई थी। जिसके बाद दीपिका की जिंदगी में रणवीर सिंह आये और उनका रिश्ता शादी तक पहुंचा।
कैटरीना कैफ
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/katrina.png)
बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत में कैटरीना सलमान के साथ रिलेशनशिप में रही थी। लेकिन इसके बाद ये रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रही। रणबीर के साथ रहने के लिए इन्होंने अलग फ्लैट भी ले लिया था और इनका अफेयर करीब 6 साल तक चला। बाद में रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ से ब्रेकअप कर लिया। उसके बाद कैटरीना कैफ काफी उदास रहने लगी और उनके चेहरे से मुस्कान जैसे गायब हो गई थी।