जाने भारत की सबसे खुबसूरत किन्नर के बारे में जिसके आगे बॉलीवुड की अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियां भी लगती हैं फीकी

हमारे समाज में हमेशा से किन्नरों को नफरत की निगाह से देखा जाता रहा है। हालांकि आज उन्हें थर्ड जेंडर का दर्जा मिलने के बाद भी कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। आज भी कई लोग उन्हें अजीब नजर से देखते हैं। कोर्ट के आदेश के बाद कुछ बदलाव हुए हैं। किन्नरों के लिए अब नौकरियों के रास्ते भी खुल गए हैं। लेकिन अभी किन्नरों के विकास के लिए काफी बदलाव की जरूरत है।

आज हम आपको एक ऐसे किन्नर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारत की सबसे खूबसूरत किन्नर कहा जा रहा है। इस किन्नर को एक बार देखने वाला, पलके झपकाना भूल जाता है। इस किन्नर की खूबसूरती के दीवाने भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने में हैं। इस किन्नर की खूबसूरती ऐसी है, कि बॉलीवुड की अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियां भी फीकी लगती हैं।

उनका नाम बिशेष हुइरेम है। 27 वर्षीय बिशेष हुइरेम मणिपुर की रहने वाली है। यह इतनी खूबसूरत हैं, कि इनके आगे सभी महिलाओं की खूबसूरती भी फीकी पड़ जाती है।

अपनी इसी खूबसूरती की वजह से हुइरेम ने थाईलैंड में हुए मिस इंटरनेशनल क्वीन ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता केवल किन्नरों के लिए ही की जाती है। यह प्रतियोगिता 2004 से हर साल करवाई जाती है।

हुइरेम बैंगलोर विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर चुकी है। अभी हुइरेम मणिपुर की फिल्मों में काम कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page