टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज़ और बॉलर हैं, जिनके आगे दुनिआ की कई बड़ी क्रिकेट टीम्स घुटने टेक देती हैं, आज हम आपको उन खिलाडियों की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनसे कई ज्यादा पढ़ी लिखी हैं। इनमें से एक खिलाड़ी की पत्नी तो कर चुकी है विदेश में नौकरी।
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर

भारतीय टीम के जाने माने फास्ट बॉलर भुवनेश्वर कुमार केवल स्कूल तक की पढ़ाई पूरी कर पाए हैं, मगर इनकी पत्नी एमबीए कर चुकी है।
इरफान पठान और सफा बैग

इंडियन क्रिकेट टीम के बेहतरीन तेज़ गेंदबाज इरफान पठान ने भी भारतीय टीम को कई बार जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया है। इरफान पठान ने सिर्फ स्कूल तक की पढ़ाई करी है, मगर उनकी पत्नी ने दुबई से अपना एजुकेशन पूरा किया है।
गौतम गंभीर और नताशा

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है, मगर उनकी पत्नी नताशा बीबीए ग्रेजुएट है।
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह

इंडियन क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज, तूफानी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा ने 12वीं क्लास तक की पढ़ाई की है, मगर उनकी पत्नी रितिका ने मुंबई से ग्रेजुएशन पूरी की है।
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी

इंडियन क्रिकेट के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक का दर्जा हासिल है। धोनी ने रांची स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद क्रिकेट के जुनून में कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी, जबकि उनकी पत्नी साक्षी ने होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएट किया हुआ है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 12वीं तक ही पढाई की है, जबकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आर्ट्स में डिग्री की है और कॉलेज में टॉपर स्टूडेंट रह चुकी हैं।
सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी

इंडियन क्रिकेट टीम के मिडल ऑर्डर के खतरनाक बल्लेबाज सुरेश रैना एक धुआंधार बल्लेबाज है। रैना ने बीकॉम तक की पढ़ाई की है लेकिन उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी ने नीदरलैंड से बैंकिंग सेक्टर में काम भी किया है।
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी

इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन अपनी शानदार पारियों के लिए जाने जाते हैं। शिखर धवन केवल दसवीं पास है, मगर उनकी पत्नी आशा ऑस्ट्रेलिया से ग्रेजुएट हैं।
हरभजन सिंह और गीता बसरा

इंडियन टीम के स्पिनर गेंदबाज रह चुके हरभजन सिंह विश्व कप 2011 का अहम हिस्सा थे। हरभजन सिंह ने हाई सेकेंडरी क्लास तक की शिक्षा प्राप्त की। उनकी पत्नी अभिनेत्री गीता बसरा ने एक्टिंग का कोर्स किया।
युवराज सिंह और हेजल कीच

इंडियन क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह लंबे लंबे छक्कों के लिए मशहूर हैं। युवराज सिंह ने बस दसवीं क्लास तक की पढ़ाई की है, मगर उनकी पत्नी हेजल कीच इंग्लैंड से ग्रेजुएट हैं।