बॉलीवुड में इस वक्त 45 साल की मलाइका अरोड़ा और 35 साल के अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरों के चर्चे हैं। दोनों के अफेयर की खबरें जमकर आ रही है। दोनों अब खुलेआम एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। अरबाज खान से डिवोर्स के बाद मलाइका पब्लिकली अपने से 10 साल छोटे अर्जुन को डेट कर रही हैं। बीते दिनों ही मलाइका मालदीव गईं थी तो अर्जुन ने कुछ दिनों के बाद मलाइका को ज्वॉइन किया था। हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ डे पर मलाइका ने अपने गाने छैंया छैंया पर डांस किया है। इस गाने पर डांस करते हुए मलाइका ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। लेकिन वीडियो पोस्ट करने के बाद मलाइका को बुरी तरह से फिर ट्रोल किया जाने लगा है।
वर्ल्ड हेल्थ डे पर मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका अपनी टीम के साथ फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैंय्या छैंय्या..’ पर डांस करतीं नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- ‘On #worldhealthday i got my entire team at @thedivayoga to #chaiyyachaiyya with me n jus have some fun… thank u my entire team.’ कुछ ही घंटों में वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले।
इस वीडियो को देखकर फैन्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल लोग मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने पूछा- ‘क्या लेडीज संगीत की तैयारी चल रही है’।
एक ने लिखा- ‘एक गाना क्या हिट हो गया हर जगह उसी पर नाचते रहते हो’।
एक ने पूछा- ‘क्या अर्जुन आपकी टीम में नहीं है’।
वहीं एक और यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि दादी आपका पोता अर्जुन कपूर कहां है।
इस तरह से कई और कमेंट्स किए गए हैं। मलाइका और अर्जुन की उम्र में 10 साल का फर्क है। हालांकि इस ट्रोलिंग से मलाइका को कोई फर्क नहीं पड़ता है। वैसे भी जब मलाइका सोशल मीडिया पर कोई पिक्चर पोस्ट करती हैं तो लोग उन्हें ट्रोल करते हैं।