जब फिल्म फेस्टिवल में देसी अंदाज में पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा, मोरक्को में जीत लिया सबका दिल

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा जब साड़ी पहनकर मोरक्को में हुए 8th माराकेच अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Marrakech International Film Festival) में पहुंची, तब इस खास मौके पर देसी अंदाज में पहुंच कर एक्ट्रेस ने एक बार फिर सबका दिल जीता।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फेस्टिवल कई तस्वीरें भी शेयर की थी। मोरॉक्को स्थित जेमा एल फना स्क्वायर में आयोजित इस फेस्टिवल में प्रियंका को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। माराकेच फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा सम्मानित होने वाली पहली भारतीय सेलेब हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इस अवॉर्ड सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर करते हुए खुशी जाहिर की। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि आज माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होकर गर्व महसूस कर रही हूं।

इस फेस्टिवल के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप घोसला द्वारा डिजाइन की हुई गोल्डन-सिल्वर कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी क्लासी नजर आ रहीं थीं।

इस साड़ी के साथ प्रियंका मिनिमल मेकअप, हलकी लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरस्टाइल में नजर आईं। इस लुक में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। सोशल मीडिया पर इस फेस्टिवल के दौरान की प्रियंका की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page