फिल्म नगरी में बहुत से लड़के और लड़कियां हर रोज़ अपनी किस्मत आज़माने आते हैं। उनमें से कुछ नाकामयाब हो कर वापिस घर लौट जाते हैं और कुछ स्टार बन बॉलीवुड के आसमान में चमकते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत से दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने अभिनय से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। इन्हीं में से एक अभिनेता अजय देवगन है जो बहुत ही साधारण से दिखते हैं। लेकिन उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन के बलबूते पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रखी है। अजय देवगन को बॉलीवुड का सिंघम कहा जाता है। अगर हम अजय देवगन की एक्टिंग की बात करें तो एक्टिंग के मामले में यह सभी पर भारी पड़ते हैं। अजय देवगन एक्शन के साथ साथ कॉमेडी भी बहुत अच्छी कर लेते हैं। इनकी इसी खासियत की वजह से आज बॉलीवुड में इनका नाम टॉप अभिनेताओं में शामिल हो चुका है। 90 के दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्शन छवि बनाने वाले अजय देवगन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी 3 अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनको अजय देवगन के साथ काम करना पसंद नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2019/01/1491306239-rexfeatures-8436588br.jpg)
जो अभिनेत्री अजय देवगन के साथ काम नहीं करना चाहती इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का है। प्रियंका चोपड़ा के बारे में आप सभी लोग तो जानते ही हैं इन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। परंतु इतनी प्रसिद्ध होने के बावजूद भी प्रियंका चोपड़ा भी उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान के साथ तो काम किया है परंतु कभी आमिर खान के साथ किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 15 साल की फिल्मी करियर में काफी हिट फिल्में दी हैं। लेकिन कभी भी अजय देवगन के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। प्रियंका चोपड़ा के पास अजय देवगन के साथ काम करने के लिए कई प्रस्ताव आए थे परंतु उन्होंने अजय देवगन के साथ काम करने से साफ मना कर दिया था।
कैटरीना कैफ
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2019/01/lk_in_1499854207_760x568.jpg)
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ का भी नाम इस लिस्ट में आता है। इन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘बूम’ से की थी लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई, कैटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ बहुत सी सुपर हिट फिल्में दी हैं। कैटरीना ने अपने पूरे फिल्मी करियर में कभी भी अभिनेता अजय देवगन के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है। शायद आपको इस बात की जानकारी होगी कि अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘सिंघम’ के लिए कैटरीना कैफ को ही चुना गया था परंतु इस प्रस्ताव को कैटरीना ने मना कर दिया था।
दीपिका पादुकोण
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2019/01/ToEDZhW.jpg)
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से शुरू की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता प्राप्त की थी। इसके पश्चात दीपिका पादुकोण ने कभी भी अपने जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ से लेकर ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावती’ तक दीपिका पादुकोण ने अपने शानदार अभिनय को साबित करके दिखाया है। मगर दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर में सलमान खान और अजय देवगन के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है।