ये हैं 6 रियल लाइफ जोड़े, जिन्होंने छोटे परदे पर निभाई भाई-बहन की भूमिका!

कलाकारों को भी अभिनय के चक्कर में क्या-क्या करना पड़ता है। असली जीवन में पति-पत्नी को टीवी पर भाई बहन का रोल करना पड़ता है। ऐसी ही कुछ जोड़ियों हैं जिन्होंने छोटे परदे पर भाई बहन का किरदार निभाया है। आज हम आपको छोटे पर्दे यानि टीवी जगत के कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहें हैं जो कि असल जिंदगी में कपल्स हैं, लेकिन स्क्रीन पर भाई-बहन का किरदार निभा चुके हैं।

चारू असोपा और नीरज मालवीय

स्टार प्लस चैनल के सीरियल ‘मेरे अँगने में’ प्रीती का किरदार निभाने वाली चारु और उनके भाई अमित का रोल प्ले करने वाले नीरज एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट करने की खबरों को अफवाह बताया था लेकिन बाद में सगाई करके सब को चौंका दिया था। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। चारु ने नीरज से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी कर ली।

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

टीवी के चर्चित कपल्स में से एक सुयश राय और किश्वर मर्चेंट सोनी चैनल के शो ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में साथ नजर आए। लेकिन खास बात ये है कि ये दोनों कपल नहीं बल्कि भाई-बहन के रोल में नजर आए।

रोहन मेहरा और कांची सिंह

स्टार प्लस पर आने वाला शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नक्श और गायु यानि कि गायत्री का रोल निभाने वाले रोहन और कांची ने सीरियल में भाई बहन का किरदार निभाया है। ऑफ स्क्रीन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता रहा है। लेकिन खबरों की माने तो दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे है।

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने स्टार प्लस के शो ‘कोई लौट के आया है’ में भाई-बहन का रोल निभाया था। साथ ही ‘ससुराल सिमर का’ में दोनों को पति पत्नी के रूप में देखा गया था। शोएब ने शो को जल्दी ही अलविदा कह दिया था लेकिन दोनों का प्यार ऑफ-स्क्रीन दिखाई देता रहा। इस शो के बाद दोनों ने ‘नच बलिए 8’ में भाग लिया था।

किरन कर्माकर और रिंकू धवन

टीवी के फैमस सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में किरन कर्माकर ने ओम का किरदार निभाया था। वहीं रिंकू ने उनकी बहन छाया का रोल प्ले किया था। शो के दौरान दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।

अविनाश सचदेव और शालमली देसाई

सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ , में जहाँ अविनाश ने श्लोक का मुख्य किरदार निभाया था। वहीं शलमाली ने उनकी भाभी सोजल का रोल प्ले किया था। अविनाश और शलमाली ने भाई-बहन तो नहीं लेकिन देवर भाभी का रोल प्ले किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page