आए दिन टीवी पर कई सारे रियलिटी शो दिखाए जाते हैं, इन शोज में हजारों लोग ऑडिशन देते हैं, जिसमें से कुछ टैलेंटेड लोगों को सिलेक्ट किया जाता है और उनके टैलेंट को टीवी के जरिए करोड़ों लोगों तक पहुंचाया जाता है। रियलिटी शो जीतने वाले ज्यादातर लोग फिल्मी दुनिया में सुपर स्टार बन जाते हैं और हरने वालों को तो लोग भूल ही जाते हैं, लेकिन ऐसा हमेशा हो ये जरूरी नहीं है। आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे, जो हारने के बावजूद आज सुपरस्टार बन गए हैं।
मोनाली ठाकुर

मोनाली ठाकुर पहली बार इंडस्ट्री में ‘इंडियन आईडल-2’ की कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं थीं। मोनाली ठाकुर कुछ एपिसोड करने के बाद ही आउट हो गई थी। मोनाली के शो से एलिमिनेट होने के बाद जज अनु कपूर ने उन्हें फिल्म ‘जाने-ए-मन’ में गाने का मौका दिया और आज वह सिंगिंग की दुनिया में सुपरहिट गाने: ख्वाब देखें झूठे मूठे, जरा-जरा टच मी, रघुपति राघव, हिप-हॉप पम्मी, जिंगल-जिंगल, अंजाना-अंजानी की कहानी, मोह मोह के धागे, ढोल बाजे, लव में थोड़ा जैसे कई हिट गाने गाकर बॉलीवुड सिंगिंग की दुनिया पे राज कर रही हैं।
नेहा कक्कड़

‘इंडियन आइडल’ में बतौर जज नजर आ चुकी नेहा कक्कड़ भी 2005 में मोनाली ठाकुर के साथ ‘इंडियन आईडल’ में बतौर कंटेंस्टट नजर आईं थीं। परंतु उस समय नेहा कक्कड़ को जज ने खास पसंद नहीं किया था। बहुत कम एपिसोड करने के बाद ही वह शो से बाहर हो गई थी। लेकिन अब नेहा हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं और आज नेहा कक्कड़ को पूरी दुनिया जानती है। उनके गाये हुए गानों को करोड़ों लोग पसंद करते हैं। जिनमे यारियां, सत्यमेव जयते, वीरे दी वेडिंग, बार बार देखो, हेट स्टोरी 4, बत्ती गुल मीटर चालू के अलावा कई पंजाबी सुपरहिट गाने भी शामिल हैं।
अरिजीत सिंह

अगला नाम भारतीय युवाओं के फेवरेट सिंगर अरिजीत सिंह का आता है। 2005 में अरिजीत सिंह बेहद प्रसिद्ध रियलिटी शो ‘गुरुकुल’ में नजर आए थे। इस शो में अरिजीत सिंह दूसरे नंबर पर आए थे। शो हार जाने के बावजूद आज अरिजीत बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सिंगर बन चुके हैं।
सनी लियोन

प्रसिद्ध अभिनेत्री सनी लियोन ‘बिग बॉस-5’ में नजर आईं थीं। सनी लियोन की टूटी फूटी हिंदी करोड़ों दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इसके बावजूद सनी लियोन को बिग बॉस के घर से बाहर जाना पड़ा था। लेकिन आज सनी लियोन बॉलीवुड की एक मशहूर और महंगी अभिनेत्री हैं।