फिल्म जगत के जाने माने निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी एक्शन से भरी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। रोहित शेट्टी की अब तक 7 फिल्में 100 करोड़ क्लब में जगह बना चुकी हैं।
रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ उनकी मां का नाम रत्ना शेट्टी है। जो बॉलीवुड की एक जूनियर आर्टिस्ट रह चुकी हैं। उनके पिता का नाम एम बी शेट्टी है। जिन्हें फाइटर शेट्टी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं अगर बात की जाए रोहित शेट्टी की पत्नी की तो उनकी पत्नी का नाम माया शेट्टी है, रोहित शेट्टी और माया शेट्टी की शादी 27 मई 2005 मे हुई थी।
बता दे की माया सोशल मीडिया और ग्लैमर से दूर रहती हैं। वह सादगी से भरी जिंदगी जीना पसंद करती हैं। इसलिए वह सोशल मीडिया से दूर ही रहती हैं। माया शेट्टी दिखने में काफी खूबसूरत हैं।
रोहित शेट्टी की एक ही संतान है उनका नाम ईशान शेट्टी है। वैसे रोहित का परिवार शुरुआत से ही फिल्म मेकिंग से जुड़ा हुआ है। बता दे की रोहित शेट्टी ने कई कॉमेडी फिल्मे भी बनाई हैं जो दर्शको को बहुत पसंद भी आईं।