हमारे भारत में भले ही लाख बुराई हो लेकिन यहां आने वाला कोई भी यहां का होकर रह जाता है. दोस्तो आजतक आपने बहुत सी प्रेम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको जो कहानी सुनाने जा रहे हैं वो दरअसल कोई कहानी नहीं है बल्कि एक सच्ची गाथा है।
ये कहानी है फ्रांस के पेरिस शहर से मांडू घूमने आई एक लड़की की जिसको यहां गाइड से प्यार हो गया फिर दोनों ने एक होने की कसमें खाली। 33 साल की मारी भारत में मांडू घूमने आई थीं और यहां के ऐतिहासिक किले और उसकी खूबसूरत वादियों को समझाने वाले गाइड के साथ दिल लगा लिया. इस विदेशी महिला ने टूरिस्ट गाइड धीरज के साथ शादी कर ली अब मांडू में अपना जीवन गुजार रही हैं।
मामला 7 साल पहले का है इतने सालों से मारी पेरिस छोड़कर मांडू में रह रही हैं। 2 बच्चों की मां भी बन चुकी हैं अब यहीं से ऑनलाइन फ्रांस के बच्चों को पढ़ा रही हैं। घर का पूरा काम वो खुद करती हैं। मांडू में अपना घर बनवा रही हैं। इस काम में मिस्त्री का हाथ भी बंटाती हैं।
सच ही कहते हैं, प्यार अंधा होता है पर जो भी हो प्यार तो आखिर प्यार होता है।