बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैूमर अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में तैमूर मां करीना के साथ महबूब स्टूडियो में स्पॉट हुए लेकिन स्टूडियो में तैमूर के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे।
स्टूडियो में जैसे ही कार से उतकर तैमूर मां का हाथ पकड़े आगे बढ़ते हैं तो उनको रास्ते पर लेटी एक बिल्ली नजर आ जाती है। तैमूर उसके साथ खेलने के लिए उसकी ओर बढ़े तो करीना उन्हें खीचनें लगीं लेकिन फिर भी जब तैमूर नहीं माने तो करीना ने उन्हें गोद में उठाया और आगे बढ़ गईं। करीना और तैमूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो..
वहीं इस बार तैमूर बेहद नए लुक में नजर आए। कर्ली बालों के साथ अक्सर दिखाई देने वाले तैमूर इस बार शॉर्ट बॉय कट हेयर में दिखाई दिए। इस लुक में वह काफी क्यूट लग रहे थे। तैमूर के लुक और ड्रेस को मां करीना काफी अपडेट रखती हैं। यही वजह है कि छोटे नवाब हमेशा स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं।