रियल लाइफ में काफी मॉडर्न हैं ‘रामायण’ की सीता, अब दिखती हैं ऐसी

80 और 90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामायण और महाभारत उन दिनों सबके फेवरेट टीवी सीरियल हुआ करते थे। ये ऐसे सीरियल थे जो पूरे भारत में लोकप्रियता के चरम पर रहे। लोकप्रियता भी ऐसी रही कि टेलीविजन पर प्रसारित आज तक कोई भी दूसरा सीरियल इतना लोकप्रिय नहीं हुआ। 1987 में रामानंद सागर का धार्मिक धारावाहिक रामायण हर रविवार टीवी पर प्रसारित होता था और उसे दर्शकों का आपार स्नेह मिला। ये पहली बार था जब लोग रामलीला और नाटकों से अलग, पर्दे पर प्रभु श्रीराम और उनकी जीवनी देख रहे थे।

इस धार्मिक धारावाहिक के लिए लोगों में ऐसी भक्ति-भावना थी कि लोग टीवी के सामने पूजा की थाल लिए पूरे श्रद्धा भाव से इसे देखने बैठते थे। रामायण टेलीविजन के उन फेमस धारावाहिकों में से था जिसके लिए लोग अपना सारा काम-काज छोड़ दिया करते थे। इस धारावाहिक में देवी माता सीता की भूमिका निभाई थी दीपिका चिखलिया ने। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने महज 16 साल की उम्र में सीता के चरित्र को अपने अभिनय से जीवंत किया था। अगर आप सोच रहे होंगे की अब दीपिका कैसी दिखती हैं ?  तो हम आपको दीपिका की बिल्कुल रीसेंट तस्वीरें दिखाते हैं।

उनके अभिनय का कौशल ऐसा था कि लोग उन्हें सचमुच की सीता मानने लगे थे। जब वो आम जिंदगी में लोगों से मिलती तो लोग उनके पैर छुने लगते थे। वैसे कोई भी कलाकार एक किरदार में हमेशा बंध कर नहीं रह सकता है, ऐसे में रामायण से इतनी कम उम्र में इतनी पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद दीपिका ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। रामायण के बाद दीपिका चिखलिया को बॉलीवुड फिल्मों के कई ऑफर मिले।

हालांकि दीपिका चिखलिया ने रामायण के बाद ज्यादा फिल्मों या सीरियल में काम नहीं किया लेकिन, ‘घर का चिराग’ (1989) और राजेश खन्ना के साथ ‘रुपये दस करोड़’ (1991) जैसी कुछ फिल्में उनकी बॉलीवुड में जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

दीपिका ने तमिल फिल्मों में भी काम किया था। लेकिन यह फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई।

दीपिका ने लंबे अंतराल के बाद 2017 में एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी की थी। टीवी पर उनकी यह वापसी 25 साल बाद हुई थी। वह हिंदी नहीं बल्कि एक गुजराती शो ‘छुटा छेड़ा’ में नजर आईं थीं। इसके बाद वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बाला में भी नजर आईं थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page