मंदाना करीमी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत आइटम डांसर है, वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने अपनी तस्वीरों सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया है। मंदाना ने समंदर किनारे की अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। एक तस्वीर में मंदाना टॉप-लेस हैं।
बीते दिनों मंदाना करीमी मलेशिया में छुट्टियां बिता रही थीं। कुआलालंपुर से कुछ दूर पर्थेंटाइल द्वीप के समुद्र तटों तक पर मंदाना धूप सेकती हुई नजर आई।
मंदाना ने अपनी ये तस्वीरें खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं।
बिग बॉस’ के सीजन 9 में कंटेस्टेंट रही मंदाना करीमी ने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से शादी की थी। पहले कोर्ट मैरेज और उसके बाद एक शानदार शादी के साथ प्यार भरे बंधन में बंधे इस जोड़े की शादी 6 महीनों में ही उतार-चढ़ाव का हिस्सा बन गई।
उन्होंने जुलाई, 2016 में सगाई की और जनवरी , 2017 में उनकी शादी हो गई। मंदाना ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि शादी के बाद उनके पति गौरव ने उन पर पर हिंदू बनने के लिए दबाव डाला।
बता दें कि मॉडल रह चुकी मंदाना करीमी फिल्म भाग जोनी और सीरियल इश्कबाज़ के अलावा तुषार कपूर और आफताब शिवदसानी के साथ फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ में भी नजर आ चुकी हैं।
मंदाना 2012 में मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने आई थीं और वह एक कॉमन फ्रेंड के जरिए गौरव से मिलीं थीं।
मंदाना करीमी का जन्म 29 मार्च 1988 में तेहरान में हुआ था। उनके पिता भारतीय और माँ ईरानी हैं। फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले मंदाना एयरहोस्टेस थी। हालांकि उन्हें एयर होस्टेस की नौकरी ज्यादा पसंद नहीं आई और उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया की ओर रुख कर लिया।